{"_id":"6aa580e67ddc7d18d00504ff","slug":"video-intoxicated-youth-rammed-his-speeding-bike-into-parked-car-in-kasganj-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हादसे का लाइव वीडियो, नशे में धुत होकर दौड़ाई बाइक; पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हादसे का लाइव वीडियो, नशे में धुत होकर दौड़ाई बाइक; पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा युवक
कासगंज के सोरों गेट पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में शनिवार रात 8 बजे नशे में धुत युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी अमन भारद्वाज (22) पुत्र सुनील भारद्वाज शनिवार रात बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर से सोरों की तरफ जा रहा था। नशे में धुत युवक सोरों गेट तिराहा पर तेज रफ्तार बाइक पर कंट्रोल नहीं कर सका। वह सीधे पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएससी अशोक नगर भेजा, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक हेलमेट पहना था, जिससे उसकी जान बच गई। पूरा हादसा चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसकी फुटेज सामने आई तो हादसा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पलक झपकते ही वह कार में जा घुसी। वहीं, सोरों की ओर से आ रहा दूसरा बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।