{"_id":"6aa53230311f9a6d4b088502","slug":"video-sirmaur-ano-yojana-mehta-shares-experiences-after-returning-from-prcn-course-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पीआरसीएन कोर्स पूरा कर लौटीं एएनओ योजना मेहता ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पीआरसीएन कोर्स पूरा कर लौटीं एएनओ योजना मेहता ने साझा किए अनुभव
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की एएनओ योजना मेहता ने पीआरसीएन कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षण के अनुभव विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ साझा किए। योजना मेहता ने 2 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित पीआरसीएन कोर्स में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान योजना मेहता ने प्रशिक्षण में सीखी विभिन्न गतिविधियों और अनुभवों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेट्स से एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने योजना मेहता को कोर्स रिपोर्ट और परिणाम कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऐसे प्रशिक्षण से विद्यालय में एनसीसी गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।