फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा, प्रधानमंत्री ने पिछले तीन दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें की

Sun, 13 Sep 2026 05:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 13 Sep 2026 05:33 PM IST
खास बातें

ब्रिक्स LIVE: दूसरे दिन के शिखर सम्मेलन में ओपन सेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर में समिट के आधिकारिक तौर पर समापन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने समिट में शामिल होने के लिए आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सकुशल वापसी की कामना की। ब्रिक्स से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
BRICS 2026 LIVE Updates Putin back to Russia Iran Abu Dhabi Pezeshkian Crown Prince meet photo news highlights
ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:32 PM, 13-Sep-2026

पीएम मोदी ने पिछले तीन दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें की

पिछले 3 दिनों में, ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें की हैं। इसके अलावा उन्होंने दुनिया के कई नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुखों के साथ अनौपचारिक बैठकें भी की हैं।

02:33 PM, 13-Sep-2026

पीएम मोदी ने की ब्रिक्स के समापन की घोषणा

ब्रिक्स समिट 2026 का समापन भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम अब समापन की ओर बढ़ रहे हैं। जैसे ही 18वां  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, मैं आप सभी की सक्रिय भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।' सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी ने सम्मेलन को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मेलन के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने ब्रिक्स के बीच सहयोग को व्यापकता और गहराई, दोनों प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के नेताओं की भागीदारी और उनके विचारों ने संगठन के साझा सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के लिए नई संभावनाओं को भी सामने रखा है। सम्मेलन में सभी नेताओं की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है। सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर बदलती परिस्थितियों के बीच ब्रिक्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। सभी देशों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और सहभागिता ने ब्रिक्स सहयोग को और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बनाने में योगदान दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हमसे सिर्फ वादे नहीं रिजल्ट चाहती है। मैं समारोह में शामिल होने के लिए आए सभी मेहमानों की सुरक्षित वापसी की कामना करता हूं। 
विज्ञापन
02:08 PM, 13-Sep-2026

'निष्पक्षता और न्याय पूरी दुनिया की साझा आकांक्षा'

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि नियमों के बिना दुनिया ऐसी चौराहे जैसी है, जहां ट्रैफिक लाइट न होने से अराजकता और अव्यवस्था पैदा होना तय है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता और न्याय पूरी दुनिया की साझा आकांक्षा है तथा अंतरराष्ट्रीय नियम सभी देशों की भागीदारी से बनाए जाने चाहिए। उन्होंने 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' यानी शक्ति के बल पर अधिकार स्थापित करने की सोच को खारिज करते हुए कहा कि यह सिद्धांत बहुत पहले ही समाप्त हो जाना चाहिए था। शी ने ग्लोबल साउथ के देशों से अंतरराष्ट्रीय मामलों में कानून के शासन की संयुक्त रूप से रक्षा करने, संप्रभु समानता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान जैसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मूल सिद्धांतों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानून और नियम सभी देशों पर समान रूप से लागू होने चाहिए और उनमें किसी प्रकार का दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।
 
01:55 PM, 13-Sep-2026

ब्रिक्स समिट के बाद दिल्ली से रवाना हुए पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली से रवाना हो गए। सम्मेलन के दौरान पुतिन ने BRICS देशों के नेताओं के साथ विभिन्न वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। भारत यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें भी हुईं। ब्रिक्स समिट में वैश्विक सहयोग, आर्थिक साझेदारी और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। सम्मेलन में भाग लेने के बाद पुतिन के दिल्ली से प्रस्थान को लेकर उनके कार्यक्रम का यह अंतिम चरण रहा।
 
01:37 PM, 13-Sep-2026

प्रधानमंत्री ने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर भारत मंडपम में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक BRICS Summit के दौरान हुई, जहां भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।
 
12:42 PM, 13-Sep-2026

इथियोपिया के पीएम अपने देश रवाना

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अब मेहमानों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चीन के राष्ट्रपति अपने देश के लिए रवाना हुए उसके बाद इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली अपने देश के लिए रवाना हो गए।  सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए अली ने शनिवार को ब्रिक्स की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी और भारत में निर्मित हथियारों को खरीदने में रुचि दिखाई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 13-Sep-2026

जिनपिंग बीजिंग के लिए रवाना

ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आधिकारिक खत्म हो गया है। राष्ट्रपति जिनपिंग रविवार को ओपन सेशन में शामिल होने के बाद सुबह 11.45 के करीब नई दिल्ली से बीजिंग के लिए रवाना हो गए। 
 
11:26 AM, 13-Sep-2026

ब्रिक्स डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया

स्मार्ट ग्रिड्स और एनर्जी स्टोरेज के लिए ब्रिक्स डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। यह हमारे क्लीन एनर्जी सिस्टम को अधिक रिलायबल, एफिशिएंट और एक्सेसिबल बनाने में मदद करेगा। एग्रो इकोलॉजी और रिजेनरेटिव एग्रीकल्चर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पारंपरिक ज्ञान को मॉडर्न साइंस से जोड़ेंगे। कम्युनिटी बेस्ड क्लाइमेट एडाप्टेशन के लिए तैयार किए गए सिद्धांत इंडिजिनस नॉलेज को क्लाइमेट एक्शन का महत्वपूर्ण आधार बनाएंगे। इन चारों स्तंभों पर आगे बढ़ते हुए ब्रिक्स के माध्यम से हमने इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। हमारा मानना है कि ब्रिक्स में विकसित सॉल्यूशंस का लाभ केवल ब्रिक्स तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
11:17 AM, 13-Sep-2026

ब्रिक्स अर्बन मोबिलिटी हब की स्थापना

छोटे उद्यमों को नॉलेज, फाइनेंस और नए मार्केट से जोड़ने के लिए ब्रिक्स एमएसएमई कोऑपरेशन पोर्टल का इनिशिएटिव लिया गया है। वहीं हमारे शहरों के बीच बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने के लिए ब्रिक्स अर्बन मोबिलिटी हब की स्थापना की गई है। भारतीय सभ्यता में प्रकृति को मां का दर्जा दिया गया है। सदियों से हमारी मान्यता रही है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं, बल्कि पूरक हैं। ब्रिक्स में भी हमने मानव विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन पर बल दिया है। यही सस्टेनेबिलिटी का आधार है और यह भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है।
11:15 AM, 13-Sep-2026

‘ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ बनाने पर सहमति

पीएम ने आगे कहा कि इसी वजह से भारत ने ब्रिक्स देशों को ऐसे संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयार रखने पर खास जोर दिया है। इसके तहत संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने और उनसे निपटने के लिए ‘ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ बनाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा आपदाओं से निपटने के लिए अर्ली वार्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस भी तैयार की गई हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed