{"_id":"6aa5a598ae8a6b9806008a0b","slug":"kasganj-news-cow-slaughter-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153709-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: घेर से ले जाकर चंडौस बंबा पर काटे तीन गोवंश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: घेर से ले जाकर चंडौस बंबा पर काटे तीन गोवंश, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला केसरी सलेमपुर और गोयती से बृहस्पतिवार की रात पशु तस्करों ने तीन गोवंशों को चुरा लिया और चंडौस बंबा व जंगल में उनकी गोकशी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पशु मालिकों की तहरीर के आधार पर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव नगला केसरी सलेमपुर बीबी निवासी ब्रजेश ने थाने में दी अपनी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उनके दो बैल घेर के बाहर सड़क के किनारे बंधे थे, जो सुबह गायब मिले। जब उन्होंने आसपास और जंगल में तलाश की तो गांव गोयती के रहने वाले अशोक कुमार का भी एक बैल गायब मिला। दिनभर तलाश करने के बाद रात करीब 08:00 बजे जब ब्रजेश चंडौस बंबा पर पहुंचे तो वहां उनके बैलों के सींग, बांधने वाली रस्सी और नथ पड़ी मिली। वहीं, अशोक कुमार का बैल पचोरा गुर्जर के जंगल में बाजरा के खेत में कटा मिला, जिसके सींग और रस्सी भी मौके पर मिले। गोकशी के बाद तस्करों द्वारा गोमांस, हड्डी और खाल ले जाने की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
पुलिस ने पशु मालिकों की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।