फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1

शक्तिमान: 400 से ज्यादा एपिसोड, 8 साल तक राज; 29 साल बाद भी क्यों कम नहीं हुआ मुकेश खन्ना के सुपरहीरो का जादू?

Sun, 13 Sep 2026 02:37 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

29 Years Of Shaktimaan: मुकेश खन्ना और सुरेन्द्र पाल स्टारर शो 'शक्तिमान' को रिलीज हुए आज 29 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में पढ़िए इस फेमस शो से जुड़ें दिलचस्प किस्सों के बारे में।

विज्ञापन
29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'शक्तिमान' ये टीवी का वो शो था, जिसका नाम सुनकर ही बच्चों के चेहरे पर हंसी आ जाती थी। आज इसे रिलीज हुए पूरे 29 साल हो गए हैं। 13 सितंबर, 1997 को जब दूरदर्शन पर इस शो का पहला एपिसोड आया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह आने वाले समय में क्लट शो बन जाएगा।
विज्ञापन


लगभग तीन दशक बाद अब 'शक्तिमान' सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि 90 के दशक की यादों का अहम हिस्सा है। उस दौर में रविवार के दिन दोपहर के 12 बजते ही भारत के ज्यादातर घरों के टीवी सेट पर शक्तिमान का ही प्रसारण होता था।
विज्ञापन


इस शो में अभिनेता मुकेश खन्ना ने लीड रोल निभाया था। उसके बाद यह किरदार भारतीय टीवी के इतिहास का ऐसा अध्याय बन गया, जिसकी लोकप्रियता को आज भी कई पीढ़ियां महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
जब भारत को मिला अपना पहला सुपरहीरो
आज के बच्चों के पास सुपरमैन, स्पाइडर-मैन, आयरन मैन, बैटमैन जैसे दर्जनों सुपरहीरो मौजूद हैं। लेकिन 90 के दशक में भारतीय बच्चों के लिए इन विदेशी किरदारों के बीच एक ऐसा सुपरहीरो आया, जो पूरी तरह अपना था। 

शक्तिमान की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि वह किसी पूरी तरह लोगों को देसी लगता था। कहानी के अनुसार शक्तिमान मानवता की रक्षा के लिए चुना गया एक ऐसा व्यक्ति था, जिसने ध्यान, साधना और पंचतत्वों पर नियंत्रण हासिल किया था।

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मुकेश खन्ना ने कैसे गढ़ा शक्तिमान का किरदार?
शक्तिमान की कल्पना और निर्माण का श्रेय अभिनेता मुकेश खन्ना को जाता है। उस समय तक मुकेश खन्ना भारतीय दर्शकों के बीच 'महाभारत' के भीष्म पितामह के किरदार से बेहद लोकप्रिय थे। लेकिन अभिनेता खुद एक अलग तरह की पहचान बनाना चाहते थे।

मुकेश खन्ना ने महसूस किया कि भारतीय टेलीविजन पर बच्चों के लिए ऐसा कोई बड़ा सुपरहीरो नहीं है, जो मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें जीवन की अच्छी बातें भी सिखा सके। शक्तिमान का विचार उनके मन में काफी पहले आया था। 

वह एक ऐसे भारतीय सुपरहीरो की कल्पना करना चाहते थे, जिसकी कहानी भारतीय मूल्यों से जुड़ी हो। फिर इसी के आधार पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन भीष्म इंटरनेशनल के तहत 'शक्तिमान' का निर्माण किया, जिसका डायरेक्शन दिनकर जानी ने किया था। 

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
शक्तिमान के आए कितने शो?
  • शक्तिमान का पहला एपिसोड 13 सितंबर, 1997 को आया था। 
  • शो का आखिरी एपिसोड 27 मार्च, 2005 को टेलीकास्ट हुआ।
  • इस शो के कुल 400 से ज्यादा एपिसोड आए।
  • शक्तिमान ने आठ साल तक छोटे पर्दे पर राज किया।
  • इस शो का निर्देशन दिनकर जानी ने किया था।

डबल रोल में नजर आए थे मुकेश खन्ना
'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने डबल किरदार निभाया था।  एक तरफ वह गंभीर सुपरहीरो थे, तो दूसरी तरफ कॉमेडी टाइमिंग वाले गंगाधर। इनके अलावा शो के ये किरदार भी काफी फेमस हुए थे।
  • सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश
  • वैष्णवी महंत- गीत विश्वास
  • टॉम एल्टर- महागुरू
  • ललित परिमू- डॉ जैकाल

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
90 के दशक का सबसे बड़ा टीवी क्रेज
आज किसी भी शो की लोकप्रियता को टीआरपी, सोशल मीडिया ट्रेंड और स्ट्रीमिंग व्यूज से मापा जाता है, लेकिन 90 के दशक में लोकप्रियता का पैमाना अलग था। जब शक्तिमान टीवी पर आता था, तो मोहल्लों की गलियां अक्सर शांत हो जाती थीं। बच्चे स्कूल, खेल और बाकी कामों से जल्दी निपटने की कोशिश करते थे ताकि शो मिस न हो जाए। सिर्फ इतना ही नहीं, कई घरों में तो शनिवार और रविवार का शेड्यूल शक्तिमान के हिसाब से तय होता था।

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
जब बच्चों ने शुरू कर दी शक्तिमान की नकल करना 
शक्तिमान की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि कुछ बच्चों ने शो में दिखाए गए स्टंट और उड़ने की नकल करने की कोशिश भी की। कई बच्चों के छत से कूदने या शक्तिमान बनने की कोशिश करने की खबरें उस दौर में सामने आई थीं।

इसके बाद शो को लेकर बहस शुरू हुई कि क्या बच्चों पर सुपरहीरो कार्यक्रमों का प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, बाद में मुकेश खन्ना ने कई मौकों पर यह साफ किया कि शो के बंद होने की असली वजह बच्चों द्वारा स्टंट की नकल करना नहीं, बल्कि आर्थिक और प्रसारण से जुड़ी समस्याएं थीं।

29 Years Of Shaktimaan Mukesh Khanna Vaishnavi Surendra Pal Show Story Episode indias first superhero on dd1
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया, आईएमडीबी
क्या शक्तिमान पर बन पाएगी फिल्म?
'शक्तिमान' का क्रेज लोगों के बीच इतना देखने को मिला कि अब सोनी पिक्चर्स इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। मुकेश खन्ना भी कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं। हालांकि, खबरें आती रही है कि रणवीर सिंह 'शक्तिमान' का किरदार निभाने चाहते हैं, लेकिन मुकेश खन्ना इस बात से राजी नहीं हैं। 

'धुरंधर' अभिनेता कई बार मुकेश खन्ना से मिलकर उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश भी कर चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बच्चों का यह पहला सुपरहीरो बड़े पर्दे पर आता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed