{"_id":"6aa52eca7cf3605f980355e4","slug":"video-new-strategy-to-tackle-waterlogging-in-gurugram-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में जलभराव से निपटने को नई रणनीति, बरसाती पानी से होगा भूजल रिचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में जलभराव से निपटने को नई रणनीति, बरसाती पानी से होगा भूजल रिचार्ज
मानसून के दौरान गुरुग्राम में होने वाले जलभराव के स्थायी समाधान के लिए अब बरसाती पानी को शहर से बाहर निकालने के बजाय शहर और आसपास के क्षेत्रों में ही रोककर भूजल रिचार्ज करने की रणनीति पर काम किया जाएगा। इसके लिए तालाब, इंजेक्शन वेल और अरावली में बांध बनाकर पानी संचय पर जोर दिया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव से निपटने के उपायों पर मंथन किया और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएस ढेसी ने जीएमडीए और दोनों नगर निगमों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। मानेसर निगम क्षेत्र में शामिल गांवों में कम से कम 15 ऐसे गांव चिन्हित किए जाएं, जहां बड़े जलाशय बनाकर बरसाती पानी को रोका जा सके। निगम क्षेत्र के 30 गांवों में 85 जोहड़ और तालाब हैं। अरावली क्षेत्र में पहाड़ियों और प्राकृतिक जलग्रहण क्षेत्रों में ही बरसाती पानी रोकने की संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि पानी को प्राकृतिक जलग्रहण क्षेत्रों में संग्रहित किया जा सके तो शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर दबाव कम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।