{"_id":"67cc6351852700349a0d2eeb","slug":"video-one-crusher-plant-and-five-trucks-seized-for-irregularities-in-mahoba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महोबा में अनियमितता में एक क्रशर प्लांट व पांच ट्रक सीज, 15 वाहनों के संयुक्त टीम ने किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महोबा में अनियमितता में एक क्रशर प्लांट व पांच ट्रक सीज, 15 वाहनों के संयुक्त टीम ने किए चालान
जिले की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को डीएम मृदुल चौधरी व एसपी पलाश बंसल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खनिज चेकपोस्ट बांदा और कबरई बैरियर का औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर एक क्रशर प्लांट व पांच ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खनिज बैरियरों के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरें, रॉयल्टी व अन्य दस्तावेज चेक किए। कुछ खामियां मिलने पर खनिज अधिकारी आरबी सिंह को निर्देश दिए। जनपद स्तर पर गठित ज्वाइंट टास्क फोर्स समिति ने पत्थरमंडी में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की है। बिना रॉयल्टी गिट्टी का परिवहन मिलने पर चार क्रशर संचालकों, चार ट्रक मालिकों व चार चालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह बिना रॉयल्टी ओवरलोडिंग कराए जाने पर कबरई स्थित एक क्रशर प्लांट और पांच ट्रकों को सीज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।