फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Daughter lost home destroyed too family left homeless due to excavation during rescue operations

कानपुर: बेटी गई…आशियाना भी उजड़ा, रेस्क्यू की खुदाई से परिवार बेघर, पड़ोसी के बरामदे में कटी रात, पढ़ें मामला

Sat, 29 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

Kanpur News: पुरवामीर गांव में जमीन धंसने से यशी की मौत के बाद अब उसके परिवार पर बेघर होने का संकट आ गया है। सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी और पोकलैंड चलाने से विनोद सविता का घर पूरी तरह टूट गया। खाने-पीने और रहने की कोई व्यवस्था न होने पर परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है।

विज्ञापन
Kanpur Daughter lost home destroyed too family left homeless due to excavation during rescue operations
पुरवामीर जमीन धंसने का हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन पुरवामीर में यशी (18) 22 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। सात घंटे के रेस्क्यू में बेटी तो नहीं बची, साथ ही मेहनत-मजदूरी से बना विनोद सविता का छोटा सा आशियाना भी ढह गया। रेस्क्यू के लिए जेसीबी-पोकलैंड चलाने को बरामदा, टीनशेड, जीना और बाथरूम तोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

एक हादसे ने विनोद को दोहरी मार दी। बेटी के गम में डूबे परिवार के सिर से छत भी छिन गई। घर में आए रिश्तेदारों समेत पूरा परिवार अब बेघर है। इस मुश्किल में मोहल्ले के लोग सहारा बने हैं। विनोद ने पत्नी रेखा और बच्चों के साथ पड़ोसी अजय पांडे के बरामदे में रात गुजारी, वहीं रिश्तेदारों को मोहल्ले वालों ने अपने घरों में शरण दी।

विज्ञापन

बारिश से खुदाई वाले गड्ढे में भर रहा है पानी
रेस्क्यू की खुदाई से पड़ोसी कल्लू सविता का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दीवारें पिलर से अलग हो गई हैं, कच्ची छत के नीचे मिट्टी लगातार धंस रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के चलते उनका घर भी खाली करा दिया है।विनोद के पास न खाने-पीने का सामान है, न रहने की व्यवस्था। रुक-रुक कर हो रही बारिश से खुदाई वाले गड्ढे में पानी भर रहा है।





मकानों के और धंसने का खतरा बढ़ गया
इससे आसपास के मकानों के और धंसने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार सुबह से आसपास के गांवों के लोग पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और मदद का आश्वासन दे रहे हैं। बता दें कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवामीर गांव में विनोद सविता की पुत्री यशी (18) घर के अंदर बोरवेल में सुबह करीब सात बजे गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed