{"_id":"6b06fa41baed42d6d40d4014","slug":"video-kanpur-traders-to-protest-if-harassed-under-the-guise-of-encroachment-inspections-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अतिक्रमण जांच के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अतिक्रमण जांच के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो करेंगे विरोध
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में नौबस्ता गल्लामंडी में व्यापारियों की बैठक की गई। मंडी सचिव के अवकाश पर जाने के कारण व्यापारी उनसे नहीं मिल सके। वहीं व्यापारियों ने कहा कि 28 नवंबर को अतिक्रमण जांच के नाम पर उत्पीड़न किया गया तो विरोध किया जाएगा।
बैठक में व्यापारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व मंडी सचिव से वार्ता के दौरान जानकारी मिली थी कि 28 नवंबर को लखनऊ से एक टीम नौबस्ता और चकरपुर मंडी में अतिक्रमण की जांच करने आएगी। कहा कि यदि जांच के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया गया। तो मौके पर ही विरोध किया जाएगा। मंडी में व्यापारियों की दुकानों के आगे माल उतारने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं। इन्हीं चबूतरों को मंडी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से सुरक्षा तथा बरसात से माल बचाने के उद्देश्य से टीन शेड लगाकर ढंक दिया गया है। यह टीन शेड नालियों के अंदर हैं। सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। मंडी के अंदर आम लोगों का आवागमन भी नहीं होता है। ऐसे में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करना अनुचित है। इस मौके पर अजय वाजपेयी, उदयभान सिंह पटेल, अर्जित गुप्ता, केके गुप्ता, सौरभ पांडेय, राजेंद्र मिश्र, राजकुमार जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, रजत गुप्ता, संदीप तिवारी, नितिन त्रिवेदी, गोपाल वर्मा , अजय गुप्ता सोनी, रामकिशोर गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।