{"_id":"6b06a6eb4c166ab90d02c4a6","slug":"video-412-surgeries-performed-in-three-days-at-armed-forces-medical-services-camp-in-meerut-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: तीन दिन में 412 सर्जरी, आम नागरिकों को भी मिल रहीं सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: तीन दिन में 412 सर्जरी, आम नागरिकों को भी मिल रहीं सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं
मेरठ के आर्मी हॉस्पिटल में ऑपरेशन दृष्टि के तहत आयोजित पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर राम चार्चिंग ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और जीओसी सुमित राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा ने बताया कि शिविर में तीन दिनों के दौरान 412 सर्जरी की गईं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की सोच के अनुरूप शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सेवारत सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आयोजन में राज्य सरकारों के सहयोग की सराहना की। साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के युवा नेत्र सर्जनों को भी इस पहल में शामिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।