Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address Mann Ki Baat programme; will share his thoughts with people in 140th Episode

मन की बात: संसद सत्र से पहले परिसीमन पर विचार रख सकते हैं पीएम मोदी; थोड़ी देर में होगा कार्यक्रम का प्रसारण

Sun, 29 Nov 2026 10:36 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 10:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात के 140वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे। पिछले एपिसोड में उन्होंने खादी, अंगदान और भारतीय उत्पादों की विदेशों में बढ़ती मांग का जिक्र किया था।

विज्ञापन
PM Modi to address Mann Ki Baat programme; will share his thoughts with people in 140th Episode
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश और विदेश के लोगों से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का प्रसारण सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री संसद में शुरू होने वाले सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रख सकते हैं। पिछले एपिसोड में उन्होंने भारतीय उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग, खादी की बिक्री, अंगदान और स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद के योगदान का जिक्र किया था।

विज्ञापन

पिछले एपिसोड में भारतीय उत्पादों की बढ़ती मांग पर की थी बात

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत के स्थानीय उत्पादों की मांग अब विदेशों में भी बढ़ रही है। उन्होंने बिहार के पूर्णिया के मखाने और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल का उदाहरण दिया था।

विज्ञापन

पीएम मोदी के मुताबिक, पूर्णिया का मखाना ग्रीस और कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव तक पहुंच रही है। इससे भारतीय किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई परमानंद की 150वीं जयंती का किया था जिक्र

पिछले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद को भी याद किया था। उन्होंने बताया था कि 4 नवंबर को उनकी 150वीं जयंती थी। भाई परमानंद आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और गुयाना में भी काम किया था।

आजादी की लड़ाई में उन्हें काला पानी की सजा भी हुई थी। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि भाई परमानंद ने भगत सिंह को पढ़ाया था।

अंगदान को बताया था बेहद जरूरी

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी का उदाहरण देते हुए अंगदान की अहमियत बताई थी। शिवानी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। इसके बाद उनके परिवार ने उनके अंगदान का फैसला लिया।

पीएम मोदी ने कहा था कि परिवार के इस फैसले से समाज और देश को एक बड़ा संदेश मिला है। अंगदान से किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

एक दिन में 28 करोड़ रुपये से ज्यादा के खादी उत्पाद बिके

पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने खादी की बढ़ती बिक्री का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि गांधी जयंती के मौके पर एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही।

यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा था। प्रधानमंत्री ने इसे देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति बढ़ते भरोसे का उदाहरण बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed