{"_id":"6a995883cda215f7e90330ef","slug":"video-impact-of-report-nhai-repairs-pothole-hidden-by-rainwater-accident-risk-reduced-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: बारिश के पानी में छिपे गड्ढे की एनएचएआई ने कराई मरम्मत, हादसों का खतरा हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: बारिश के पानी में छिपे गड्ढे की एनएचएआई ने कराई मरम्मत, हादसों का खतरा हुआ कम
जीटी रोड हाईवे के नीचे नानामऊ तिराहा के पास बारिश के पानी में छिपे गहरे गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए और तत्काल टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
बारिश के पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण यहां आए दिन ई-रिक्शा और अन्य वाहन फंसकर पलट रहे थे। बीते दिनों गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की थी।मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गड्ढे में भरे पानी और क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के बाद मरम्मत का काम शुरू कराया। सड़क पर गड्ढे के कारण लगातार बने हादसे के खतरे को देखते हुए लोगों ने राहत की सांस ली है।
खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई
नानामऊ तिराहा के पास गड्ढे की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने तत्काल संज्ञान लिया। टीम भेजकर मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।