{"_id":"6aa2cc358592b27b45014cbc","slug":"health-hazard-filth-and-roaming-rats-found-in-kitchen-deep-freezer-caf-shut-for-three-days-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत से खिलवाड़: किचन के डीप फ्रीजर में गंदगी, चूहे घूमते मिले, तीन दिन तक कैफे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत से खिलवाड़: किचन के डीप फ्रीजर में गंदगी, चूहे घूमते मिले, तीन दिन तक कैफे बंद
Thu, 10 Sep 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:56 PM IST
सार
Kanpur News: डीप फ्रीजर से एग्जॉस्ट फैन तक धूल-चिकनाई जमी थी। चूहे के बिल मिले। सॉस के नमूने लिए गए। सफाई तक खाद्य कारोबार पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
द कैफे पाई के किचन में मिली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में संचालित द कैफे पाई के किचन में गंदगी की भरमार मिली। टीम को निरीक्षण में किचन की सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। आसपास गंदगी फैली थी, डीप फ्रीजर में धूल की मोटी परत जमी और चूहे घूमते मिले। मानक से ज्यादा गंदही मिलने पर खाद्य कारोबार को तीन दिन के लिए रोक लगा दी है। टीम ने मौके से ग्रीन चिली सॉस और सॉस के नमूने भी जांच के लिए हैं।
सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा के मानकों की जांच करने कैफे पहुंची थी। टीम सीधे किचन में पहुंची तो खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारी ग्लव्स और हेड कवर के बिना काम करते पाए गए। डीप फ्रीजर के कोनों में धूल, सब्जियों के छिलके, सॉस और मेयोनीज के अवशेष के साथ धूल की मोटी परत जमी मिली। फर्श और दीवारों पर धूल व चिकनाई जमा थी। किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन पर भी धूल और तेल की मोटी परत पाई गई। किचन परिसर में जगह-जगह चूहे के बिल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा के मानकों की जांच करने कैफे पहुंची थी। टीम सीधे किचन में पहुंची तो खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारी ग्लव्स और हेड कवर के बिना काम करते पाए गए। डीप फ्रीजर के कोनों में धूल, सब्जियों के छिलके, सॉस और मेयोनीज के अवशेष के साथ धूल की मोटी परत जमी मिली। फर्श और दीवारों पर धूल व चिकनाई जमा थी। किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन पर भी धूल और तेल की मोटी परत पाई गई। किचन परिसर में जगह-जगह चूहे के बिल पाए गए।
विज्ञापन
द कैफे पाई के किचन में मिली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
कीड़े-मकोड़ों, चूहों और अन्य जीव-जंतुओं की रोकथाम के लिए कराए गए पेस्ट कंट्रोल से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रतिष्ठान संचालक की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया। किचन की नियमित सफाई से संबंधित रिकॉर्ड भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणपत्र और दस्तावेज तथा शेफ का हाइजीन संबंधी प्रमाणपत्र भी निरीक्षण टीम को प्रस्तुत नहीं किया गया।
द कैफे पाई के किचन में मिली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
इन परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर ग्रीन चिली सॉस और सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। निरीक्षण के बाद टीम ने कारोबार को तीन दिनों तक रोक लगाने के निर्देश दिए। परिसर की सही तरह से साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के बाद ही खोलने के निर्देश दिए।