फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: Businessman stabbed to death with a spear in Gonda; he was returning home after closing his shop when bike

यूपी: गोंडा में विनोद साहनी की भाला घोंपकर हत्या, कैबिनेट मंत्री लखनऊ में धरने पर बैठे; अखिलेश बोले- जांच हो

Thu, 10 Sep 2026 09:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, गोंडा/लखनऊ
अमर उजाला, गोंडा/लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

गोंडा में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी पर रास्ते में दस लोगों ने हमला कर दिया। कांता और भाला से गंभीर चोट लगने के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
UP: Businessman stabbed to death with a spear in Gonda; he was returning home after closing his shop when bike
विनोद साहनी की मौत पर सियासत   - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद दस आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की रंजिश सामने आई है।

विज्ञापन




रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों से आए दस लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कांता और भाला से हमला कर दिया। 
विज्ञापन




गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर वहां से भाग निकले। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के विरोध में केजीएमयू के शवगृह के बाहर नेताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप धरने पर बैठे। नेताओं ने विनोद निषाद की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए केजीएमयू परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
 

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जारी रहेगा प्रदर्शन

गोंडा जनपद में विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को न्याय दिलाने और सुरक्षा देने में लापरवाही बरती, उन्हें निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं, आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित कर उस पर बुलडोजर चलाने की मांग भी मंत्री संजय निषाद ने की है। उन्होंने इस मामले में एसीपी गोंडा से फोन पर बातचीत की और विनोद की पत्नी से भी फोन पर बात कराई।

UP: Businessman stabbed to death with a spear in Gonda; he was returning home after closing his shop when bike
कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला

मौत के बाद बढ़ी हत्या की धारा

पुलिस के मुताबिक विनोद की तहरीर पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह, आकाश सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ पहले हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि विनोद का आरोपियों से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने को लेकर विवाद था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि शुभम उर्फ गोलू सिंह और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

UP: Businessman stabbed to death with a spear in Gonda; he was returning home after closing his shop when bike
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश बोले- हत्या की हो उच्चस्तरीय जांच 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है, बल्कि झूठे मुकदमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed