फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli and Anushka Sharma to make a cameo appearance in Hanuman Ansh 2 Namrata Singh reveals

हनुमान अंश: क्या दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत

Thu, 10 Sep 2026 09:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' की कामयाबी के बीच खबर आ रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसके दूसरे पार्ट का हिस्सा हो सकते हैं। जानिए इस पर निर्माता ने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma to make a cameo appearance in Hanuman Ansh 2 Namrata Singh reveals
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कामयाबी से मेकर्स खुश हैं। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान किया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कैमियो कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


निर्माता ने सेलेब्स से किया संपर्क
'हनुमान अंश' की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया है कि उन्होंने आने वाले पार्ट्स में शामिल होने के लिए कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में नम्रता ने इस स्टार कपल के सीक्वल में कैमियो रोल करने की संभावना पर बात की।
विज्ञापन

 

Virat Kohli and Anushka Sharma to make a cameo appearance in Hanuman Ansh 2 Namrata Singh reveals
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगा दूसरे और तीसरे पार्ट में?
निर्माता ने कहा कि दूसरा पार्ट कैंची धाम के चैप्टर और उन भारतीय भक्तों की जिंदगी को दिखाएगा जिन पर नीम करोली बाबा का गहरा असर पड़ा था। इसके अलावा तीसरी फिल्म दुनिया भर की मशहूर हस्तियों पर बाबा के आध्यात्मिक प्रभाव को दिखाएगी।

विराट-अनुष्का का नीम करोली बाबा से जुड़ाव
'हनुमान अंश' की कामयाबी के बीच नीम करोली बाबा के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कथित आध्यात्मिक जुड़ाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह कपल नीम करोली बाबा और उनकी शिक्षाओं से जुड़ा रहा है। खबरों में कैंची धाम में उनके जाने का जिक्र भी है। जब नम्रता से पूछा गया कि क्या यह कपल दूसरे पार्ट में नजर आ सकता है, तो उन्होंने बताया कि मेकर्स ने कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। 

बॉक्स ऑफिस: 150 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', एक हफ्ते में ही 'मिर्जापुर द मूवी' के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

Virat Kohli and Anushka Sharma to make a cameo appearance in Hanuman Ansh 2 Namrata Singh reveals
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
अटकलों को मिली हवा
नम्रता ने कहा, 'मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और उन्हें पहले से ही इस फिल्म के बारे में जानकारी थी।' हालांकि इस बयान से यह पक्का नहीं होता कि विराट या अनुष्का 'हनुमान अंश 2' में नजर आएंगे, मगर इसने संभावित कैमियो को लेकर चल रही अटकलों को और हवा जरूर दे दी है।

दूसरे और तीसरे पार्ट के कॉन्सेप्ट पर हो चुका काम
'हनुमान अंश' को शुरू से ही एक तीन फिल्मों की सीरीज के तौर पर प्लान किया गया था। नम्रता ने यह भी बताया कि मेकर्स के पास इस फ्रेंचाइजी के लिए पहले से ही एक बड़ा प्लान है। उनके मुताबिक, दूसरे और तीसरे पार्ट के कॉन्सेप्ट पर काम हो चुका है।
उन्होंने कहा, 'मैं और विशाल, दोनों ही उनके भक्त हैं। महाराज जी के साथ हमारी निजी कहानियां जुड़ी हैं। मेरी 14 साल से और विशाल की 20 साल से। हम अपने संतों पर फिल्में बनाना चाहते हैं और उन्हें दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं।'
 
विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma to make a cameo appearance in Hanuman Ansh 2 Namrata Singh reveals
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
  • फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 
  • 34वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • 35वें दिन 'हनुमान अंश' ने खबर लिखे जाने तक 7.02 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 160.15 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed