IND W vs BAN W Highlights: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत, दीप्ति-शेफाली का दमदार प्रदर्शन
{"_id":"6aa2b2002ce6322cf706891a","slug":"india-women-vs-bangladesh-women-asia-cup-semi-final-1-live-score-updates-dubai-international-cricket-stadium-2026-09-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs BAN W Highlights: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत, दीप्ति-शेफाली का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh, Women Asia Cup Semi Final: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और 10वीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
लाइव अपडेट
11:09 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत फाइनल में
भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा।बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मैच अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दिलारा अख्तर ने 21, निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18, जुआरिया फेरदोस ने 14, फाहिमा खातून ने 14 और शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले। वहीं, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
10:56 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम आउट
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को लगातार झटके दिए।
विज्ञापन
10:42 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत को तीसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। दीप्ति ने शोभना मोस्तारी को आउट किया जो 24 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं।10:41 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 60 के पार
बांग्लादेश का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना और शोभना मोस्तारी क्रीज पर मौजूद हैं।10:18 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका
दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। दिलारा अख्तर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। दिलारा 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।10:09 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत को पहली सफलता
भारतीय टीम को जुआरिया फरदोस के रूप में पहली सफलता मिली है। क्रांति गौड़ ने फरदोस को अपना शिकार बनाया जो 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की है। बांग्लादेश ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।09:32 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत की पारी समाप्त
भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 150 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर अपने टी20 करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20, दीप्ति शर्मा ने 13 और स्मृति मंधाना ने दो रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून को दो विकेट मिले, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान को एक-एक विकेट मिला।09:24 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: ऋचा घोष आउट
भारत को ऋचा घोष के रूप में चौथा झटका लगा है। नाहिदा अख्तर की गेंद पर ऋचा अपना विकेट गंवा चुकी हैं। ऋचा 16 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।09:14 PM, 10-Sep-2026