{"_id":"6abe904b3452f9718b018c83","slug":"video-hatharasa-ma-da-gara-hara-saghanaya-vatarasa-karakata-capayanashapa-2-akatabra-sa-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस में डॉ. गौर हरि सिंघानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप 2 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में डॉ. गौर हरि सिंघानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप 2 अक्तूबर से
उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. गौर हरि सिंघानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज दो अक्तूबर से होने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
अलीगढ़ रोड स्थित जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता में हाथरस वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव राजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि उद्घाटन मैच हाथरस वीसीए और एटा वीसीए के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से वीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर यूपीवीसीए के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी और सचिव गिरीश कपूर मौजूद रहेंगे।
मैच के दौरान कानपुर, संभल, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, एटा, इटावा, मथुरा और हाथरस एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत पूर्व खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। यूपीवीसीए अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी और सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में प्रदेश के कई जिलों में आयोजित होंगे। इसके सुचारू संचालन के लिए नीलमणि द्विवेदी, जफर आलम, राजेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अहमरउद्दीन, ओपी कोहली, विजय सिंह और सोमेश्वर पांडेय सहित आठ समन्वयक बनाए गए हैं
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन मार्च में प्रस्तावित रमा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन की अहम जिम्मेदारी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा को सौंपी गई है। चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला 24 जनवरी 2027 को कानपुर में खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।