फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Veterans Cricket Championship in Hathras

हाथरस: वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप 2 अक्तूबर से, प्रदेश से 36 टीमें खेलेंगी, विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम

Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

उद्घाटन मैच हाथरस वीसीए और एटा वीसीए के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से वीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा। मैच के दौरान कानपुर, संभल, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, एटा, इटावा, मथुरा और हाथरस एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत पूर्व खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Veterans Cricket Championship in Hathras
वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप के बारे में पत्रकार वार्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. गौर हरि सिंघानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज 2 अक्तूबर से होने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित जैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता में हाथरस वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव राजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि उद्घाटन मैच हाथरस वीसीए और एटा वीसीए के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से वीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर यूपीवीसीए के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी और सचिव गिरीश कपूर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मैच के दौरान कानपुर, संभल, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, एटा, इटावा, मथुरा और हाथरस एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत पूर्व खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। यूपीवीसीए अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी और सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि सभी मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में प्रदेश के कई जिलों में आयोजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सुचारू संचालन के लिए नीलमणि द्विवेदी, जफर आलम, राजेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अहमरउद्दीन, ओपी कोहली, विजय सिंह और सोमेश्वर पांडेय सहित आठ समन्वयक बनाए गए हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन मार्च में प्रस्तावित रमा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन की अहम जिम्मेदारी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा को सौंपी गई है। चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला 24 जनवरी 2027 को कानपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed