फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras rabri and Hing at the UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: छह हजार से अधिक लोगों ने चखा रबड़ी का स्वाद, एक दिन में बिकी एक लाख रुपये की

Thu, 01 Oct 2026 02:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 01 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

हाथरस नयागंज के हन्नो लाला रबड़ी वाले रोजाना 200 से 300 किग्रा रबड़ी बेचते है लेकिन ट्रेड शो में पहले ही दिन 110 किग्रा रबड़ी बिक गई। जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
Hathras rabri and Hing at the UP International Trade Show
हाथरस की रबड़ी का स्वाद लेते पेटीएम संस्थापक विजयशेखर शर्मा, हींग का स्टॉल - फोटो : स्वयं

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में हाथरस की हींग और रबड़ी का जायका देश-विदेश से आए आगंतुकों को खूब भाया। पांच दिनों तक चले इस मेले में छह हजार से अधिक मेहमानों ने इन दोनों उत्पादों का जायका लिया।

विज्ञापन


मेले में जिले से रबड़ी, हींग व अन्य स्थानीय उत्पादों के कुल सात स्टॉल लगाए गए थे। 10 हजार से अधिक लोगों ने हाथरस की असली खुशबूदार हींग, हींग बटी, हींग पेड़ा और हींगोली की जमकर खरीदारी की। मेले से लौटे कारोबारियों के चेहरे अच्छे कारोबार से खिले हुए हैं। मेले में हींग के पांच और रबड़ी का एकमात्र स्टॉल लगाया गया था।
विज्ञापन


पूरे आयोजन के दौरान इन स्टॉलों पर खरीदारी और स्वाद चखने के लिए खरीदारों की कतारें लगी रहीं। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से आए व्यापारियों के साथ-साथ कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने आगामी त्योहारों पर थोक आपूर्ति के लिए हाथरस के उद्यमियों से संपर्क साधा है। कई कॉरपोरेट कंपनियों ने इस दिवाली पर उपहार के रूप में हाथरस की रबड़ी और पारंपरिक मिठाइयों की बल्क में खरीद करने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 1.10 लाख रुपये की रबड़ी बिकी
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) पवेलियन पहली बार में ही सुपरहिट साबित हुआ। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पांच दिनों तक चले व्यापार मेले में आने वाले करीब 6 लाख आगंतुकों ने उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। हाथरस नयागंज के हन्नो लाला रबड़ी वाले रोजाना 200 से 300 किग्रा रबड़ी बेचते है लेकिन ट्रेड शो में पहले ही दिन 110 किग्रा रबड़ी बिक गई। जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये थी।

अकेले हमारे स्टॉल से करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने हींग, हींग बटी, हींग पेड़ा और हींगोली की खरीदारी की। प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी व नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सुप्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सुखी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने हमारे स्टॉल पर पहुंचकर हींग खरीदी। आने वाले समय में बड़े थोक ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है।-प्रेम पोद्दार, संचालक, एसपीडीएस हींग, हाथरस


पूरे ट्रेड शो में हाथरस की रबड़ी का एकमात्र स्टॉल हमारा ही था। हर दिन करीब एक से डेढ़ हजार लोगों ने हमारी रबड़ी का स्वाद लिया। देश के अलग-अलग कोनों से आए लोगों के साथ-साथ फ्रांस, जापान, रूस और बेलारूस से आए विदेशी प्रतिनिधियों ने भी रबड़ी का भरपूर लुत्फ उठाया और इसकी मिठास की तारीफ की। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हम हर रोज हाथरस से ताजा रबड़ी मंगाते थे।-कृष्णा वार्ष्णेय, संचालक, हन्नो लाला रबड़ी वाले, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed