फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Mason dies of electrocution; family creates a ruckus

हरदोई: करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 12 Sep 2026 07:46 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:46 PM IST
Hardoi: Mason dies of electrocution; family creates a ruckus
अतरौली थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा में छज्जे पर डिजाइन बनाते समय लोहे का फर्मा बिजली की लाइन से छू जाने के कारण करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत शनिवार दोपहर बाद हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने तीन लोगों पर गुमराह कर काम के लिए बुलाने का आरोप लगाया है। दावा है कि बिजली की आपूर्ति बंद कराने के बाद काम शुरू कराने की बात कही गई थी, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं थी। परिजनों ने शव रखकर मोहनखेड़ा मार्ग पर दो घंटे तक जाम भी लगाए रखा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। कीर्तिहाखेड़ा निवासी बाल गोविंद (50) राजमिस्त्री थे। पत्नी फूलमती ने बताया कि एक किलोमीटर दूर मोहनखेड़ा गांव है। यहां के रहने वाले प्रेमचंद्र का मकान बन रहा है। इसी मकान के छज्जे में डिजाइन बनवाने के लिए प्रेमचंद्र उनके पति बालगोविंद को ले गए थे। छज्जे से बमुश्किल डेढ़ हाथ की दूरी से बिजली की लाइन निकली है। दावा है कि बाल गोविंद ने बिजली की लाइन बंद कराने के बाद काम कर पाने की बात कही। इस पर प्रेमचंद्र और उनके भाइयों मनोज और अशोक ने आपूर्ति बंद होने की जानकारी देकर काम शुरू करा दिया। इसी दौरान बालगोविंद लोहे का फर्मा छज्जे में लगा रहे थे। फर्मा बिजली के तार से छू गया और इसके कारण बाल गोविंद को करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। गंभीर हालत में प्रेमचंद्र और उनके परिजन बाल गोविंद को सीएचसी माल ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, तो शव वापस मोहनखेड़ा ले आए। इसी दौरान मोहनखेड़ा के संजय ने फूलमती को घटना की जानकारी दी। फूलमती बड़ी संख्या में परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और प्रेमचंद्र पर गंभीर आरोप लगाए। मोहनखेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही मुआवजा देने की मांग भी करने लगे। जानकारी पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार और अवर अभियंता ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देने पर परिजन शांत हो गए। मृतक के परिवार में चार पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि फूलमती से लिखित शिकायत मिल गई है। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: केशव भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

12 Sep 2026

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, वांछित आरोपी जगजीत सिंह दो गोलियां लगने से घायल

शाहजहांपुर: बाजार में छाईं गणेश जी की मूर्तियां, पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में चाकू से हमले में बुजुर्ग की मौत, पोता भी घायल

12 Sep 2026

Video: पंचायत सहायकों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे

12 Sep 2026
विज्ञापन

श्रीनगर में नौ दिवसीय नंदा अष्टमी महोत्सव शुरू

12 Sep 2026

मोगा में मिशन पोषण और आंगनवाड़ी सर्विस स्कीम के तहत 25 महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

वाराणसी में चांदपुर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस मौके पर

12 Sep 2026

मोल्दोवा से भारत लाया गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का आरोपी, 21 केस दर्ज

ऊना: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026

बीएचयू की जेन-जी चौपाल में पुलिस बल तैनात, युवाओं ने की चर्चा

12 Sep 2026

गौ प्रतिष्ठा शोभायात्रा से श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

12 Sep 2026

वीडियो: एचपीपीटीएफ का क्रमिक अनशन जारी, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार पर उठाए सवाल

12 Sep 2026

हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले-सीएम कार्यालय को आलीशान बनाने पर खर्च किए 70 करोड़

2027 विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल ने मोगा में गांव-गांव में शुरू की नुक्कड़ मीटिंग

जौनपुर जिला महिला अस्पताल में मरीज के पति की पिटाई, सुरक्षा कर्मियों पर आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: कैम्पिंग कोच में भीषण आग, सिलिंडर में आग लगते ही रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में मनौतियों के राजा का भव्य पंडाल लगभग तैयार

12 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ने के लिए पुलिया में लगाया जाल, फंस गया कोबरा, ग्रामीणों के उड़े होश

12 Sep 2026

हांसी में पुलिस का सड़कों पर पहरा, डीएसपी ने खुद संभाली चेकिंग की कमान

12 Sep 2026

विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोका

12 Sep 2026

शाहजहांपुर: निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने बनाया बंधक; देखें वीडियो

12 Sep 2026

अयोध्या में जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लंबित मामलों का किया गया निस्तारण

12 Sep 2026

लुधियाना में तेज बरसात

12 Sep 2026

शहडोल: विकास के दावों की निकली हवा, सड़क नहीं होने से एंबुलेंस फंसी, बैलगाड़ी पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण

12 Sep 2026

नाहन: पहले बेचा 10 टन सरिया फिर खाई में गिरा दिया ट्रक, पुलिस जांच ने फेरा साजिश पर पानी

12 Sep 2026

गुरुग्राम में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी बनाया निशाना

मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 मामलों को किया गया शामिल

बप्पा आ रहे: फरीदाबाद में गणेशोत्सव की तैयारियां, लोग पसंद कर रहे मिट्टी के गणेश; जानें क्या बोले मूर्तिकार

12 Sep 2026

वीडियो: किसान भवन बिलासपुर में पहली बार बिलासपुर में राज्य स्तरीय टोंग इल मू डो प्रतियोगिता

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed