{"_id":"6aa50be5dceeb275e2002f40","slug":"net-set-in-culvert-to-catch-fish-traps-a-cobra-in-lakhimpur-kheri-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ने के लिए पुलिया में लगाया जाल, फंस गया कोबरा, ग्रामीणों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ने के लिए पुलिया में लगाया जाल, फंस गया कोबरा, ग्रामीणों के उड़े होश
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:53 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के महेवागंज क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए पुलिया के नीचे लगाए गए जाल में कोबरा सांप फंस गया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
सर्प मित्र कोपा मुकुंदा गांव निवासी कुंजबिहारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के समीप कुछ लोग पुलिया के नीचे जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। जाल में कुछ हलचल महसूस हुई। बड़ी मछली फंसने की आस में लोगों ने जाल को ऊपर उठाया तो कोबरा फंसा देख सभी के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने जाल वहीं छोड़ दिया।
सूचना पर सर्प मित्र कुंज बिहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी पूर्वक जाल में फंसे कोबरा को आजाद कर उसे सुरछित कंडवा नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया। कुंज बिहारी ने बताया कि सर्प या किसी जीव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लिया और रेस्क्यू में मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।