{"_id":"6aa5079d48c7d3636504fcd4","slug":"youth-caught-stealing-iron-rods-from-a-house-under-construction-in-shahjahanpur-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने बनाया बंधक; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने बनाया बंधक; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:44 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों से चोरी करते हुए एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसे बंधक बनाकर पूछताछ की। सूचना मिलने पर अजीजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी ले आई।
यह घटना बृहस्पतिवार को हुई। चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी में कई मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। शाम को मजदूर काम खत्म कर चले जाते हैं, जिसके बाद सरिया और सीमेंट जैसे भारी सामान वहीं खुले में पड़े रहते हैं। आरोप है कि गांव मौजमपुर निवासी एक युवक इन सामान को चुराकर ले जाता था। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार को लोगों ने घात लगाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उससे पूछताछ की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। सूचना मिलने पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। शहर क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने जानकारी कराकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।