{"_id":"6aa4469a17def4a929082517","slug":"three-people-arrested-for-selling-five-pistols-along-with-10-magazines-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156493-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 10 मैगजीन के साथ पांच पिस्टल बेचने में आए तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 10 मैगजीन के साथ पांच पिस्टल बेचने में आए तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से बनी पिस्टल हरदोई में बेचने आए शातिर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिहानी कोतवाली पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच कंट्रीमेड पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ ही 900 रुपये भी आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिहानी में एफसीआई गोदाम के पीछे तीन लोग अवैध शस्त्रों को बेचने और खरीदने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम के साथ ही अन्य टीमों को भी सक्रिय किया गया। दावा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हाटमपुर शेख निवासी रवि कुमार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मोबीन और पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहसिनपुरवा निवासी मोहम्मद रियासत को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों के पास से .32 बोर की पांच देशी पिस्टल और दस मैगजीन मिली हैं। दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों में शामिल रवि ने बताया कि वह अवैध शस्त्र बेचने का कारोबार करता है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद में देशी पिस्टल मिलती हैं। इन्हें खरीदकर वह अलग-अलग जगहों पर बेचता है।
इनसेट
रवि के खिलाफ कई जगह दर्ज हैं मामले
रवि के खिलाफ दिल्ली की लोधी कॉलोनी की स्पेशल सेल में आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। बिजनौर जनपद के नगीना, नूरपुर, किरतपुर, हलदौर और चांदपुर थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि रवि का एक भाई भी इसी अवैध कारोबार में मध्य प्रदेश के एक जनपद की जेल में बंद है।
विज्ञापन
इनसेट
दवा फैक्टरी में हुई थी रवि और मोबीन की दोस्ती
पूछताछ के दौरान रवि ने पुलिस को बताया कि वह कुछ साल पहले हिमाचल प्रदेश में दवा बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। इसी फैक्टरी में टड़ियावां थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मोबीन भी काम करता था। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। पता चला है कि रवि ने मोबीन को बताया था कि बेहतरीन पिस्टल की जरूरत हो तो बताना। इसी बीच मोहसिनपुरवा निवासी रियासत को भी मोबीन ने पिस्टल को लेकर बताया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि रियासत ने मोबीन से पिस्टल दिलाने को कहा। इस पर मोबीन ने रवि से बात की। पिस्टल की डिलिवरी देने रवि आया था और इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई। शुक्रवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनसेट
20 हजार में पिस्टल खरीद चालीस हजार में बेचता था
पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी बिजनौर निवासी रवि है। रवि मध्य प्रदेश से 15 से 20 हजार रुपये में पिस्टल खरीदता था। यह पिस्टल लोगों को 40 हजार रुपये में बेचता था। यह पूरा अवैध कारोबार वह अपने खर्चे चलाने के लिए करता है। उसके पास आय का कोई और साधन होना अब तक की जांच में नहीं मिला है। पिस्टल में एक साथ 15 से 17 राउंड फायर करने की क्षमता है।