{"_id":"6aa5073c51f6ba05360a293f","slug":"video-7888-cases-included-in-the-national-lok-adalat-in-moga-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 मामलों को किया गया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7888 मामलों को किया गया शामिल
मोगा तथा सब-डिवीजनों बाघापुराना और निहाल सिंह वाला की अदालतों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन चरण में पहुंच चुके समझौता योग्य मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मोगा नीलम अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 17 बेंच गठित किए गए। इनमें मोगा, बाघापुराना और निहाल सिंह वाला की अदालतों से संबंधित कुल 7888 मामलों को सुनवाई के लिए शामिल किया गया।
लोक अदालत में दीवानी मामले, घरेलू विवाद, मोटर वाहन सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मुआवजा मामले, जमीन-जायदाद के विवाद, बिजली चोरी के मामले, चेक बाउंसिंग, ट्रैफिक चालान, रिकवरी सूट, श्रम संबंधी मामले सहित विभिन्न समझौता योग्य मामलों की सुनवाई की गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा होगा और इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।