{"_id":"6a6754be1a3c1ce81b06c9b4","slug":"video-electricity-department-team-attacked-while-inspecting-meters-in-hardoi-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई में मीटर की जांच करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में मीटर की जांच करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला
नगर के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी में सोमवार को मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ जमकर अभद्रता की गई। टीम में शामिल उपखंड अधिकारी समेत सभी लोगाें को पीटे जाने की बात भी सामने आई है। उपखंड अधिकारी ने दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर के नवाबगंज पूर्वी में मंगलादेवी मंदिर मार्ग पर अनीसा बानो का मकान है। मकान के बाहर ही बिजली का मीटर लगा है। सोमवारकी सुबह लगभग 7:30 बजे उपखंड अधिकारी सुनील कुमार प्रभात, अवर अभियंता मुकेश गुप्ता, प्रांजल, शैलेंद्र, पंकज आदि के साथ मोहल्ले में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वह अनीसा के मकान के बाहर लगे मीटर की जांच करने लगे। इसी दौरान अनीसा के पुत्र तारिक और मेराज अपने दो साथियों के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर हाथापाई करने लगे। जांच टीम किसी तरह यहां से बचकर थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीओ को मेडिकल कराने भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।