{"_id":"6ab97ac3ac3a8756ff0e1acc","slug":"villagers-from-kukudakhandi-ganjam-odisha-pelting-stones-police-13-arrested-including-five-women-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: गांव में पहले बरसे बम, फिर ग्रामिणों ने पुलिस पर किया था पथराव; पांच महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: गांव में पहले बरसे बम, फिर ग्रामिणों ने पुलिस पर किया था पथराव; पांच महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
सार
गंजाम जिले के कुकुडाखंडी गांव में 14 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस 8-10 लोगों के गांव में घुसकर बम फेंकने के बाद ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ ने पुलिस को रोकने, पथराव करने और एक व्यक्ति को रात तक कमरे में बंद रखने का आरोप है।
विज्ञापन
विस्तार
ओडिशा के गंजाम जिले में 14 सितंबर को एक गांव में हुई कथित हिंसा के मामले में पुलिस ने रविवार को 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर भीड़ की हिंसा, अवैध तरीके से किसी को बंधक बनाने, पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। बरहामपुर के एसपी अभिनव सोनकर ने बताया कि बरहामपुर सदर थाना क्षेत्र के कुकुडाखंडी गांव में रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि भीड़ की हिंसा करने और पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक से पहुंचे 8-10 लोग, बम फेंकने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की दोपहर करीब 8 से 10 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिलों से कुकुडाखंडी बाउरी साही इलाके में पहुंचा था। उनके पास तलवार समेत कई घातक हथियार होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि समूह ने वहां बम फेंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर समूह के दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद दो मोटरसाइकिलों को भी ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी वजह हो सकती है।
विज्ञापन
एक की बुरी तरह पिटाई, दूसरा कमरे में बंद
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दो लोगों में से एक की कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की गई, जबकि दूसरे को कम्युनिटी रूम में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गांव पहुंची, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने पुलिसकर्मियों के काम में कथित तौर पर बाधा डाल दी।
पुलिस की गाड़ियों पर पथराव का आरोप
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है। इस दौरान एक व्यक्ति कम्युनिटी रूम के अंदर बंद रहा और उसे रात करीब 2 बजे तक बाहर नहीं निकाला गया।
देर रात अधिकारियों ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू
हालात बिगड़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल और कुकुडाखंडी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हस्तक्षेप कर कमरे में बंद व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?
15 सितंबर को दर्ज हुआ केस
पुलिस ने इस मामले में 15 सितंबर को केस दर्ज किया था और तभी से जांच शुरू कर दी गई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि भीड़ की हिंसा और पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।