फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student bitten by snake; even 30 doses of antivenom could not save her life.

Hardoi News: छात्रा को सांप ने डसा, 30 एंटीवेनम भी नहीं बचा पाए जान

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student bitten by snake; even 30 doses of antivenom could not save her life.
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के नुर्रा बानामऊ में शनिवार रात चारपाई पर मां के साथ सो रही छात्रा को सांप ने डस लिया। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां आधा घंटा तक सीपीआर और तीस एंटीवेनम देने के बाद भी छात्रा की जान नहीं बची।
विज्ञापन

नुर्रा बानामऊ निवासी पंकज की बेटी रागिनी (10) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। मां सु मन देवी ने बताया कि आधीरात के बाद लगभग दो बजे उन्हें अपने हाथ पर कुछ चलता हुआ महसूस हुआ। हाथ झटककर देखा तो सांप था। परिजनों ने सांप को मार दिया। सुबह लगभग सात बजे रागिनी की तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि सांप ने उसे डसा है।
विज्ञापन

हरपालपुर सीएचसी में ले जाने पर दस एंटी वेनम रागिनी को लगाए गए, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। मेडिकल कॉलेज में भी बीस एंटीवेनम लगाए गए। इसके बाद भी उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed