{"_id":"6a66fdd70d91fd4690017f62","slug":"video-bilaspur-auhar-panchayat-gram-sabha-dispute-police-investigation-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्राम सभा में हंगामा, पंचायत प्रधान की पत्नी से हाथापाई का आरोप; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्राम सभा में हंगामा, पंचायत प्रधान की पत्नी से हाथापाई का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:12 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत औहर में रविवार को आयोजित ग्राम सभा की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब पूर्व पंचायत कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच को लेकर चर्चा के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बैठक में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बैठक में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने आरोप लगाया कि चर्चा के दौरान पूर्व प्रधान ने हंगामा कर ग्राम सभा की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की।
प्रधान का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी पत्नी के साथ हाथापाई की गई। घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
हाथापाई के आरोप पंचायत प्रधान की ओर से लगाए गए हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है और अभी किसी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।