{"_id":"67827343720418e43c038b3b","slug":"video-constable-who-threatened-female-constable-arrested-and-suspended","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला सिपाही को धमकाने वाला सिपाही गिरफ्तार, निलंबित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिला सिपाही को धमकाने वाला सिपाही गिरफ्तार, निलंबित किया गया
अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सिपाही ने बैंक से ऋण लिया। ऋण अदा करने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी से रुपये उधार मांगे। महिला सिपाही ने उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो सिपाही ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ (एडिट) कर वायरल करने की धमकी दी। सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। सीओ से जांच कराई गई और शिकायत सही मिलने पर सिपाही के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने एसपी नीरज जादौन से शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में बताया था कि गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी विनय कुमार हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। विनय ने बैंक से ऋण लिया था। इसकी अदायगी के लिए विनय ने उससे रुपये उधार मांगे थे। महिला सिपाही ने परिचित होने के कारण विनय को रुपये दे दिए। जब विनय से रुपये वापस मांगे तो उसकी एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ शिल्पा कुमारी से पूरे मामले की जांच कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।