{"_id":"678223203bc779cdbb0d5c7c","slug":"video-kashapararata-ka-athhara-ma-hathasa-rakaga-palsataka-sa-bna-dalnatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशीपुर...रात के अंधेरे में हादसे रोकेगा प्लास्टिक से बना डेलीनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशीपुर...रात के अंधेरे में हादसे रोकेगा प्लास्टिक से बना डेलीनेटर
काशीपुर शहर में परिवहन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग ने प्लास्टिक की बोतल से डेलीनेटर तैयार किए हैं। इन्हें सड़क किनारे, गड्ढों व पुल पर लगाया जाएगा। ताकि रात के अंधेरे में सड़क हादसों को रोका जा सके। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग लगातार नए प्रयास करता रहता है। इसी क्रम में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोतल से डेलीनेटर तैयार किया है। इसका इस्तेमाल सड़क किनारे, पुल और पैचवर्क के दौरान और गड्ढों के आसपास लगाया जाएगा। ताकि लोग सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चला सकें। इसके लिए तीन से चार प्लास्टिक की बोतल को काटकर जोड़ा गया है। मिट्टी भर कर इसका वजन बढ़ाया गया है। इसके बाद इसके ऊपर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रयोग उन्होंने पहले रामनगर में किया था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई थी। अब काशीपुर में इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से श्रमदान करवाया जाएगा। ताकि वृहद स्तर पर इसे लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।