Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   General knowledge competition held at 11 centers; students show enthusiasm

Hardoi News: 11 केंद्राें पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विद्यार्थियों में उत्साह

Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
General knowledge competition held at 11 centers; students show enthusiasm
हरदोई। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से रविवार को डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा हुई। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। परीक्षा में 1482 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्र बीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम, देव दरबार इंटर कॉलेज सांडी, श्री दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खसौरा, जनता इंटर कॉलेज नगलाभूपतिपुर, जीत बहादुर शिक्षण संस्थान गौरियापुरवा, आरआर इंटर कॉलेज, पं. नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर, रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज मल्लावां, रफी अहमद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां, सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज पिहानी पर परीक्षा हुई। परीक्षा में 1482 विद्यार्थी शामिल हुए। अध्यक्ष रामपाल गौतम ने बताया कि बौद्ध व समतामूलक विचारों के प्रसार और युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed