{"_id":"6a996374803f5e7dc20bec5a","slug":"video-video-sharakashhanae-janamashhatama-ka-ullsa-ma-dab-lga-bta-15-thana-sa-ha-raha-tayara-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूबे लोग, बीते 15 दिनों से हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूबे लोग, बीते 15 दिनों से हो रही तैयारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में लोग डूबे हुए हैं। कोई बाजार में वस्त्र, मुकुट, बांसुरी सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीद कर रहा है तो कोई मंदिर में सजावट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मालवीयनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के महंत कृष्णा दास ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारी यहां पर पिछले 15 दिनों से चल रही है। झांकियां सजाई गई हैं। शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पलक कश्यप और ज्योति ने बताया कि वह लोग कई दिनों से तैयारियों में जुटी हैं। मंदिर परिसर में रंगोली में राधा और श्रीकृष्ण की आकृति उकेरी गई है। वहीं, पुलिस और पीएसी लाइन स्थित मंदिरों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।