{"_id":"6aa2b75edcef9b2bf80c2f9e","slug":"video-video-gada-ma-thakana-btha-kara-ghara-lta-raha-vayapara-ka-hataya-thasa-namajatha-tha-garafatara-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी की हत्या, दस नामजद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी की हत्या, दस नामजद, दो गिरफ्तार
दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद दस आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की रंजिश सामने आई है।
रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों से आए दस लोगों ने उनकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कांता और भाला से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर वहां से भाग निकले। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।