फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN bypolls: TVK names candidates, to take on Dravidian heavyweights in AIADMK strongholds

तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने उम्मीदवार उतारे, अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायकों को टिकट; क्या है विजय की रणनीति?

Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
सार

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। टीवीके ने दोनों सीटों पर ऐसे नेताओं को उतारा है, जो पहले अन्नाद्रमुक से विधायक रह चुके हैं। क्या पुराने चेहरों के सहारे विजय की पार्टी इस बार भी जीत हासिल कर पाएगी? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
TN bypolls: TVK names candidates, to take on Dravidian heavyweights in AIADMK strongholds
सी जोसेफ विजय, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तमिलनाडु में छह अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ टीवीके ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इन चुनावों में टीवीके का सीधा मुकाबला अपने बड़े विरोधी द्रमुक से होगा। अन्नाद्रमुक भी चुनाव मैदान में उतर गई है।
विज्ञापन


टीवीके के लिए क्यों खास है यह चुनाव?
यह तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद टीवीके का पहला चुनावी मुकाबला होगा। सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव के बाद सहयोगी दलों की मदद से पहली बार सरकार बनाई है।
विज्ञापन


किन दो सीटों पर होगा चुनाव?
उपचुनाव मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर होगा। दोनों सीटों को तमिलनाडु के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) का मजबूत गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके ने किन्हें उम्मीदवार बनाया?
पार्टी संस्थापक और मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व अन्नाद्रमुक विधायकों के मरागथम कुमारवेल और पी सत्यबामा को उम्मीदवार बनाया है। कुमारवेल को मदुरंथकम से और सत्यबामा को धारापुरम से टिकट दिया गया है। दोनों पहले इन्हीं सीटों से विधायक रह चुकी हैं। बाद में दोनों टीवीके में शामिल हो गईं।

दोनों सीटें खाली कैसे हुईं?
23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कुमारवेल और सत्यबामा ने अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के तौर पर अपनी-अपनी सीट जीती थी। इसके बाद दोनों ने विधायक पद से इस्तीफा दिया और सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गईं। इस्तीफे के बाद दोनों सीटें खाली हो गईं।

ये भी पढ़ें: संजय दत्त के मराठी पर बयान से मचा बवाल: मंत्री सरनाईक को फोन कर दी सफाई, कहा- मैंने सिर्फ मजाक किया था

टीवीके को पुराने जनसमर्थन से क्या फायदा होगा?
कुमारवेल टीवीके की उप महासचिव हैं। सत्यबामा पार्टी की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं। टीवीके सूत्रों के मुताबिक, दोनों को फिर से टिकट देकर पार्टी उनके पुराने स्थानीय समर्थन का फायदा उठाना चाहती है। इन आरक्षित सीटों पर उनका पहले से आधार है। पार्टी सरकार बनने के बाद अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

विजय ने कहा कि दोनों आरक्षित सीटों पर चुनाव 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट' के नाम से लड़ा जाएगा। बुधवार को गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इस मोर्चे का नाम तय किया गया। इस गठबंधन में कांग्रेस और एमडीएमके भी शामिल हैं। 

डीएमके ने किसे मैदान में उतारा?
डीएमके ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। मदुरंथकम से वकील आई परंदामन को टिकट दिया गया है। वह इस सीट से पहले विधायक रह चुके हैं। धारापुरम से एस सुगन्या को उम्मीदवार बनाया गया है।

अन्नाद्रमुक ने किन्हें टिकट दिया?
अन्नाद्रमुक ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मदुरंथकम से पूर्व विधायक कनिथा संपत को टिकट मिला है। धारापुरम से ईके पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक ने के बानुमति को मैदान में उतारा है।

मतदान और गणना कब होगी?
चुनाव आयोग ने छह अक्तूबर को मतदान की तारीख तय की है। मतों की गिनती 9 अक्तूबर को होगी। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों इलाकों में चुनाव प्रचार तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।


पिछली बार किसने जीत दर्ज की थी?
कुमारवेल ने चेंगलपट्टू जिले की मदुरंथकम सीट जीती थी। उन्होंने उस समय अपनी निकटतम टीवीके प्रतिद्वंद्वी को हराया था। इसी तरह सत्यबामा ने धारापुरम सीट पर डीएमके की इंद्राणी टी को हराया था।

कुमारवेल ने मदुरंथकम से फिर जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने टीवीके सरकार के काम के आधार पर जीत की उम्मीद जताई है। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह 'अन्नाद्रमुक की गढ़' मानी जाने वाली इस सीट पर फिर जीत हासिल कर सकती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इसके बाद जीत सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed