फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Businessman murdered over a dispute stemming from a social media post

Gonda News: सोशल मीडिया पोस्ट की रंजिश में व्यापारी की हत्या

Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Businessman murdered over a dispute stemming from a social media post
विनोद साहनी। (फाइल फोटो)
परसपुर/गोंडा। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद की रंजिश में हत्या हुई है।
विज्ञापन

रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों से आए 10 लोगों ने विनाेद की बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कांता और भाला से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन



ये बताई जा रही हत्या की वजह
विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें मुकेश कह रहे हैं कि पिछले दिनों अयोध्या की हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास का जो मामला हुआ था, उसमें विनोद साहनी मजबूती के साथ सोशल मीडिया के जरिये लड़ाई लड़ रहे थे। कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आई, जिसके कारण विनोद की हत्या की गई। मुकेश ने कहा कि इस मामले में निषाद समाज चुप नहीं बैठेगा। दोषियों को सजा दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed