Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
Husband calls wife back from her maternal home, then attacks her throat with a sharp weapon; she is in critical condition.
{"_id":"6b06a0fb4a4ea7892e052887","slug":"video-husband-calls-wife-back-from-her-maternal-home-then-attacks-her-throat-with-a-sharp-weapon-she-is-in-critical-condition-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पति ने मायके से बुलाकर पत्नी के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पति ने मायके से बुलाकर पत्नी के गले पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके से फोन कर बुलाया और सरकारी स्कूल के पास उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
आसफाबाद टंकी के पास गली नंबर-3, थाना रसूलपुर निवासी निधि (23) पत्नी अनिल का शनिवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह शांति नगर स्थित अपने मायके चली गई थी। निधि का आरोप है कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पति अनिल ने फोन कर उसे मोहल्ले के सरकारी स्कूल के पास बुलाया। वहां पहुंची तो आरोप है कि उसे कोई बीमारी न होने के बावजूद पति मर्जी के बिना दवा दिलाने के लिए एक-दो चिकित्सकों के पास ले गया। इसके बाद धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई, वहीं आरोपी पति मौके से भाग निकला। सूचना पर इलाका पुलिस आई और ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला उपचाराधीन है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।