{"_id":"6b0aa0b9ebdb363c40065868","slug":"hanuman-ansh-actor-shobhinaw-satyaa-shared-about-his-career-up-and-down-varun-dhawan-in-an-interview-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: अभिनय छोड़ना चाहते थे 'हनुमान अंश' के महाराज जी, जानें फिर क्या हुआ; 'हनुमान अंश 2' पर भी दी अपडेट","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: अभिनय छोड़ना चाहते थे 'हनुमान अंश' के महाराज जी, जानें फिर क्या हुआ; 'हनुमान अंश 2' पर भी दी अपडेट
सार
Shobhinaw Satyaa Interview: 'हनुमान अंश' में महाराज जी के किरदार ने शोबिनव सत्या को दर्शकों के बीच नई पहचान दी है। अब वह इस छवि से आगे बढ़कर अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका मानना है कि एक कलाकार की असली जीत तब है, जब दर्शक उसके अगले किरदार से भी उतना ही जुड़ें। शोबिनव के पास नई स्क्रिप्ट के ऑफर हैं और वह अपनी कहानियों पर भी काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शोभिनव सत्या, अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता शोबिनव सत्या हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे एक वक्त वह अभिनय छोड़कर लौटने की सोच रहे थे, वरुण धवन की तारीफ ने उन्हें कितना खास महसूस कराया और 'हनुमान अंश 2' में महाराज जी के किरदार को लेकर उनकी क्या उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
‘हनुमान अंश’
- फोटो : instagram @taranadarsh
'पापा ने कहा, वापस आने का सोचना भी मत, लौटे तो खुश नहीं रहोगे'
शोबिनव के लिए अभिनय का सफर लंबा रहा है। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें लगा कि अब वापस लौट जाना चाहिए। वह बताते हैं, 'यह बात 2024 के आखिरी महीनों की है। सितंबर-अक्टूबर के आसपास की बात होगी। मैंने पापा से कहा कि बहुत लंबा संघर्ष हो गया है। अब मैं सोच रहा हूं कि वापस आ जाऊं। इसमें कुछ रखा नहीं है। मैं बस उनसे यह जानना चाहता था कि उनके मन में क्या चल रहा है। अगर वह कह देते कि वापस आ जाओ, तो शायद मैं लौटने का फैसला कर लेता।'
हालांकि, पिता ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। शोबिनव कहते हैं, 'पापा ने मुझसे कहा कि बेटा, वापस आने का सोचना भी मत। क्योंकि तुम वापस आ जाओगे तो खुश नहीं रहोगे। उनकी यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। जब आपके माता-पिता आप पर इतना भरोसा करते हैं, तो फिर आप हार कैसे मान सकते हैं।'
'अभी तो मैं ग्राउंड पर उतरा ही नहीं हूं'
'हनुमान अंश' के बाद मिली पहचान को शोबिनव अपनी असली पारी की शुरुआत नहीं मानते। वह कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि मेरी असली पारी शुरू हो चुकी है। मुझे तो ऐसा लगता है कि अभी मैं ग्राउंड पर उतरा ही नहीं हूं। अभी बहुत सारी चीजें होना बाकी हैं। बहुत बड़ी-बड़ी चीजें होंगी।'
इसके पीछे वह अपनी आस्था को भी एक वजह मानते हैं। उनके मुताबिक, 'मुझे लगता है कि मेरे हनुमान जी और राम जी हर वक्त मेरी बात सुनते हैं। मैं उनसे यही प्रार्थना करता हूं कि मेरी कामनाएं बहुत बड़ी हैं। मेरा साथ दीजिएगा और अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा।'

हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'महाराज जी हमेशा महाराज जी रहेंगे'
फिल्म के बाद कई दर्शक शोबिनव को महाराज जी के किरदार से जोड़कर देखने लगे हैं। क्या उन्हें लगता है कि इस छवि से बाहर निकलना मुश्किल होगा? इस पर वह कहते हैं, 'महाराज जी तो हमेशा महाराज जी रहेंगे। अच्छी बात यह है कि लोग उनसे जुड़ पाए हैं। कई बार किसी व्यक्तित्व की तस्वीर या छवि लोगों के मन में अलग तरह से बनती है।'
वह उदाहरण देते हुए कहते हैं, 'पुराने समय में कालिदास, सूरदास और तुलसीदास जैसे कई संत और लेखक हुए। उनकी हमारे सामने तस्वीरें नहीं हैं, लेकिन हमारे बाबा नीम करौली की तस्वीरें हैं। उनकी मुस्कान में एक अलग ही दिव्यता दिखाई देती है। मुझे नहीं लगता कि महाराज जी की छवि और उनसे लोगों का जुड़ाव कभी खत्म होगा। वह अपनी जगह हमेशा रहेंगे।'
'लोग अलग-अलग किरदार ऑफर कर रहे हैं, यह अच्छी बात है'
एक किरदार की सफलता के बाद अक्सर कलाकारों को उसी तरह की भूमिकाएं मिलने लगती हैं। शोबिनव के साथ फिलहाल ऐसा नहीं है। वह बताते हैं, 'मुझे अलग-अलग तरह के किरदार ऑफर हो रहे हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग मुझे एक ही तरह के किरदार में नहीं बांध रहे हैं। अभी कुछ स्क्रिप्ट आई हैं। जब 'हनुमान अंश' से थोड़ा समय मिलेगा, तो मैं उनके नरेशन सुनूंगा। उनमें से जो कहानी पसंद आएगी, उस पर आगे बात करूंगा।'
हालांकि, वह मानते हैं कि किसी एक जॉनर में पहचान बनना भी अपने आप में बड़ी बात है। वह कहते हैं, 'टाइपकास्ट होना भी कई बार वरदान होता है। शाहरुख सर ने जब रोमांटिक फिल्में कीं, तो वह रोमांस किंग बन गए। एक तरह के जॉनर में काम करने से भी आपको अच्छी दिशा और सफलता मिल सकती है।'

- फोटो : यूट्यूब
'अगले किरदार से भी दर्शक उतना ही जुड़ें, यही कोशिश रहेगी'
महाराज जी के किरदार से दर्शकों का जुड़ाव शोबिनव के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब वह चाहते हैं कि उनके अगले किरदार को भी दर्शक उतना ही प्यार दें। वह कहते हैं, 'अगर मैं दूसरा किरदार निभाऊं और लोग उससे भी उतना ही जुड़ जाएं, तो वही एक अभिनेता की जीत होगी। मैं अपने अगले किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। चाहता हूं कि दर्शक उसे भी उसी तरह पसंद करें, जिस तरह उन्होंने मुझे महाराज जी के रूप में अपनाया।'
वह आगे कहते हैं, 'मैं हनुमान जी से प्रार्थना करूंगा कि वह मेरी मदद करें और मुझे शक्ति दें, ताकि आने वाले किरदारों को भी उतनी ही ईमानदारी से निभा सकूं और लोगों के दिलों तक पहुंच सकूं।'
'मैं ऐसी फिल्में करना चाहता हूं, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देखे'
शोबिनव ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिन्हें परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर देख सकें। उनके लिए यह सिर्फ पसंद का नहीं, बल्कि सिनेमा देखने के अपने अनुभव का भी हिस्सा है। वह कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि जब कोई फिल्म बने, तो पूरा परिवार उसे साथ बैठकर देख सके। यह मेरा अपना टेस्ट है। मैं खुद भी ऐसी फिल्में देखना पसंद करता हूं।'
इस सिलसिले में वह 'द कश्मीर फाइल्स' देखने का एक किस्सा भी साझा करते हैं। वह बताते हैं, 'मैं अपनी नानी और पूरे परिवार के साथ यह फिल्म देखने गया था। हम करीब 17-18 लोग थे। उस समय मेरे नाना भी हमारे साथ थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन परिवार के साथ फिल्म देखने का वह अनुभव मुझे याद है। जब पूरा परिवार साथ बैठकर फिल्म देखता है, तो उसका मजा ही अलग होता है। मैं भी ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं।'

हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' नहीं करता तो क्या कर रहे होते एक्टर?
अभिनय में पहचान मिलने से पहले शोबिनव अपनी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। वह बताते हैं, 'मैं अपनी फिल्म निर्देशित करने की दिशा में काम कर रहा था। उसकी कास्टिंग को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी। स्क्रिप्ट की रेक्की भी शुरू हो गई थी। कई चीजें प्रक्रिया में थीं। अगर 'हनुमान अंश' नहीं करता, तो शायद आज अपनी फिल्म निर्देशित कर रहा होता।'
लेखन को लेकर भी उनकी अपनी योजनाएं हैं। वह कहते हैं, 'लेखक के तौर पर मेरे पास अपनी बहुत सारी कहानियां हैं। जब मुझे समय मिलेगा, तो उन पर जरूर काम करना चाहूंगा। नई कहानियां भी आ रही हैं। मैं उन पर भी काम कर रहा हूं। फिलहाल हनुमान जी जिस दिशा में लेकर जा रहे हैं, मैं उसी के साथ आगे बढ़ रहा हूं। खुद को बहुत ज्यादा बांधना नहीं चाहता।'
वरुण धवन ने वीडियो बनाकर एक्टर की तारीफ की
फिल्म में उनके काम की तारीफ कई लोगों ने की। शोबिनव कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोग उनके अभिनय को इस तरह सराहेंगे। वह बताते हैं, 'मैं तो पहले अभिनेता था ही नहीं। ऐसे में मुझे उम्मीद कहां से होती कि कोई मेरी एक्टिंग की तारीफ करेगा। जिन लोगों ने भी तारीफ की, वह सब मेरी उम्मीद से परे था।'
हालांकि, वरुण धवन की प्रतिक्रिया उनके लिए खास रही। वह कहते हैं, 'वरुण धवन ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया और मुझे टैग किया। उन्होंने खास तौर पर कहा कि शोबिनव भाई, क्या किरदार निभाया है। यह देखकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें जवाब भी दिया था। उनकी तरफ से आया वह वीडियो मैसेज मेरे लिए बहुत खास था।'

शोबिनव ने बताया सोशल मीडिया पर सहज नहीं हूं
आज किसी कलाकार की पहचान बनाने में सोशल मीडिया की भूमिका भी अहम हो गई है। हालांकि, शोबिनव अभी इस माध्यम पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। वह कहते हैं, 'मैं सोशल मीडिया पर बिल्कुल सहज नहीं हूं। पहले भी इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता था और अभी भी समय के हिसाब से इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं।'
वह मानते हैं कि अब इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, 'सोशल मीडिया आज बहुत बड़ा हिस्सा है।जीवन में नई चीजें आती रहती हैं और नए लोग जुड़ते हैं। हमें तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। पीछे नहीं रहना है, खुद को विकसित करना है। इसलिए मैं अब सोशल मीडिया पर फोकस करने की कोशिश करूंगा।'
थिएटर में लोगों के साथ फिल्म देखने का मजा अलग
शोबिनव की फिल्म 27 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। उनका मानना है कि ओटीटी पर आने से फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाएगी। वह कहते हैं, 'हमने एक बार एक्टिंग की है। प्लेटफॉर्म बदल रहा है, तो हम अपनी एक्टिंग थोड़ी बदल रहे हैं। हमने फिल्म को दो बार रिकॉर्ड नहीं किया कि सिनेमाघरों के लिए अलग अभिनय करेंगे और ओटीटी के लिए अलग। मेरे लिए तो फिल्म वही है, जिसमें हमने काम किया है।'
वह आगे कहते हैं, 'सिनेमा में बहुत सारे लोग पहुंच पाते हैं, लेकिन बहुत से लोग नहीं पहुंच पाते। जब फिल्म ओटीटी पर आती है, तो वह और ज्यादा लोगों तक पहुंचती है। इसलिए मुझे लगता है कि ओटीटी पर फिल्म आने से उसकी पहुंच बढ़ती है।'
हालांकि, वह सिनेमाघर में फिल्म देखने के अनुभव को अलग मानते हैं। उनके मुताबिक, 'थिएटर में लोगों के साथ बैठकर फिल्म देखना, उनकी प्रतिक्रिया सुनना और स्क्रीन पर चल रही कहानी के दौरान लोगों को हंसते या तालियां बजाते देखना अपने आप में अलग मनोरंजन है। उसका अपना मजा है।'

'धुरंधर' मुझे बहुत पसंद आई
शोबिनव खाली समय में ओटीटी पर फिल्में भी देखते हैं। उन्हें रोमांस और सस्पेंस ड्रामा पसंद हैं। वह कहते हैं, 'मुझे रोमांस और सस्पेंस ड्रामा देखना अच्छा लगता है। क्लासिक फिल्में और ऐतिहासिक बायोपिक भी पसंद हैं। मैं अपने समय के हिसाब से ओटीटी पर फिल्में देख लेता हूं। उनसे सीखने को भी मिलता है और समय भी अपनी सुविधा से निकाल पाता हूं।'
हाल में देखी गई पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछने पर वह कहते हैं, 'अभी अचानक यह सवाल पूछा, तो एक नाम याद करने में थोड़ा समय लगा। फिल्में तो बहुत सारी देखी हैं। लेकिन 'धुरंधर' मुझे बहुत पसंद आई। मुझे यह फिल्म बहुत अच्छी लगी।'
एक्टर ने दी 'हनुमान अंश 2' पर जानकारी
'हनुमान अंश 2' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है। शोबिनव भी इसकी पुष्टि करते हैं कि फिल्म का अगला भाग आएगा। हालांकि, रिलीज की तारीख को लेकर वह कुछ कहने से बचते हैं। वह कहते हैं, 'हनुमान अंश 2 बिल्कुल आएगी। कब आएगी, इसका जवाब मैं नहीं दे पाऊंगा। इस बारे में निर्माता और निर्देशक ही बेहतर बता पाएंगे। मुझे लगता है कि वह जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।'
क्या वह दूसरे भाग में भी महाराज जी के किरदार में नजर आएंगे? इस पर शोबिनव का जवाब है, 'कहानी के हिसाब से समय का अंतर जरूर हो सकता है। महाराज जी की जिंदगी के अलग-अलग दौर दिखाए जा सकते हैं। लेकिन अगर कहानी उसी किरदार को आगे लेकर जाती है, तो तकनीकी तौर पर मुझे ही उस भूमिका में होना चाहिए। अगर ऐसा कुछ होता है, तो जाहिर है कि मैं ही रहूंगा।'