{"_id":"6b05d2315d314e131403dec5","slug":"video-brabka-karataka-paranaema-para-bb-ramatarama-catarabhaja-mathara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
नरेंद्र आर्य
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:36 PM IST
Link Copied
रामपुर महोत्सव में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और अटूट विश्वास के अद्भुत संगम का गवाह बना। बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। खासकर महिलाओं की भारी भीड़ ने मंदिर में आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। मान्यता है कि बाबा के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर पहुंचकर मिट्टी का दीपक जलाते हैं।
परंपरा को निभाने के लिए हजारों महिलाएं दूर-दराज के गांवों और जनपदों से यहां पहुंचीं।
महंत के मुताबिक, प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से शाम तक महिलाओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु मंदिर में सात बार परिक्रमा (फेरे) लगाकर श्रद्धापूर्वक दीपक जलाती हैं और उसे मंदिर परिसर में रख देती हैं। देखते ही देखते परिसर मिट्टी के हजारों टिमटिमाते दीपों से जगमगा उठता है।
हर दीपक के साथ किसी की मन्नत पूरी होने की खुशी, किसी की मनोकामना और किसी के जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना जुड़ी होती है। बाबा के प्रति अटूट विश्वास और सदियों पुरानी लोक आस्था की यह परंपरा रामपुर महोत्सव को विशेष धार्मिक पहचान देती है। जिले ही नहीं, गैर जनपदों से भी श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना मंदिर की महिमा और जनमानस में उसकी गहरी आस्था को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।