{"_id":"6b0a97adcd767559ed0b1099","slug":"video-major-fire-breaks-out-at-the-corporations-chanaura-plant-fire-tenders-bring-it-under-control-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निगम के चनौरा प्लांट पर लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निगम के चनौरा प्लांट पर लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू
फिरोजाबाद। नगर निगम के चनौरा स्थित 250 टीडीपी क्षमता वाले प्लांट पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से प्लांट परिसर में धुएं के घने गुबार उठने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान चलाकर स्थिति पर काबू पाया।
प्लांट पर लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। देर रात करीब एक बजे हाईटेंशन बिजली के तारों में फाल्ट होने से निकली चिंगारी के चलते आग भड़क गई और कचरा सुलगने लगा। इससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एफएसओ दुर्गेश त्यागी ने बताया कि चनौरा प्लांट पर देर रात करीब एक बजे हाईटेंशन बिजली तारों में फाल्ट के कारण भीषण आग लगी। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।