{"_id":"6b0a744bd9306916180faa37","slug":"dmk-delimitation-bill-stance-change-since-april-explained-1971-census-2051-freeze-condition-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन विधेयक पर डगमग द्रमुक: क्या भाजपा के साथ आएंगे स्टालिन, किस 'डर' से बदला 'हर हाल में विरोध' वाला रुख?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिसीमन विधेयक पर डगमग द्रमुक: क्या भाजपा के साथ आएंगे स्टालिन, किस 'डर' से बदला 'हर हाल में विरोध' वाला रुख?
Sat, 28 Nov 2026 12:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:18 PM IST
सार
परिसीमन विधेयक पर द्रमुक के रुख में बदलाव की क्या हैं मुख्य वजहें? जानिए 1971 की जनगणना, तमिलनाडु की 7.18% सीट हिस्सेदारी और द्रमुक की शर्तों का पूरा विश्लेषण।
विज्ञापन
परिसीमन विधेयक पर बदला द्रमुक का रुख।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने परिसीमन और इससे जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 30 नवंबर को जब लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होगी तभी एनडीए के घटक दल इसे बहस के बाद पारित कराने पर जोर देना शुरू कर देंगे। हालांकि, इसे पारित कराने के लिए एनडीए का ही संख्याबल पूरा नहीं पड़ेगा। बल्कि कुछ ऐसे दलों का साथ भी चाहिए होगा, जिन्होंने अप्रैल में परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं किया था। ताजा तौर पर देखा जाए तो सात महीने के अंदर कई दलों ने अपने रुख में बदलाव दर्शाया है। इनमें दो सबसे बड़े नाम- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) और द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) का है।
इन दोनों दलों में भी द्रमुक के रुख में नरमी आना अपने आप में चौंकाने वाला है। दरअसल, परिसीमन विधेयक को लेकर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला दल सबसे ज्यादा मुखर रहा था। अप्रैल में जब केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित नहीं करा पाई थी तो उसके पीछे द्रमुक का बाकी विपक्षी दलों के साथ इसके खिलाफ वोट करना बड़ी वजह बना। हालांकि, अब इस रुख में परिवर्तन को लेकर कई बड़ी वजहें सामने आई हैं।
विज्ञापन
इन दोनों दलों में भी द्रमुक के रुख में नरमी आना अपने आप में चौंकाने वाला है। दरअसल, परिसीमन विधेयक को लेकर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला दल सबसे ज्यादा मुखर रहा था। अप्रैल में जब केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित नहीं करा पाई थी तो उसके पीछे द्रमुक का बाकी विपक्षी दलों के साथ इसके खिलाफ वोट करना बड़ी वजह बना। हालांकि, अब इस रुख में परिवर्तन को लेकर कई बड़ी वजहें सामने आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या हैं द्रमुक के रुख में बदलाव की वजहें?
1. दोनों प्रमुख मांगों को नए विधेयक में शामिल किया जाना
द्रमुक के रुख में बदलाव का सबसे प्रमुख कारण यह है कि केंद्र सरकार के नए संशोधित विधायी पैकेज में पार्टी की दोनों मुख्य शर्तों को वैधानिक रूप से शामिल कर लिया गया है।1971 की जनगणना के आधार पर 25 साल का विस्तार
राज्यों के बीच संसदीय सीटों के मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को 1971 की जनसंख्या के आधार पर अगले 25 वर्षों (वर्ष 2051 तक) के लिए फ्रीज रखने की मांग को केंद्र की तरफ से मान लिया गया है।
तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व और सीटों की सुरक्षा
विधेयक में सभी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों में 50% की समान वृद्धि का प्रावधान किया गया है, जिससे तमिलनाडु की मौजूदा 7.18% हिस्सेदारी कम नहीं होगी।
विज्ञापन
द्रमुक नेता ए. राजा ने शनिवार को ही इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी मांग लोकसभा में तमिलनाडु का सीट शेयर 7.18 फीसदी रखने की थी, जिसे बदला नहीं जाना चाहिए। अब यह प्रतिशत बनाए रखा गया है। कुछ प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे हैं, जिन्हें हम उठाएंगे और जरूरी हुआ तो संशोधन के लिए कहेंगे।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 के पिछले विधेयक में केवल जनसंख्या-आधारित परिसीमन का प्रावधान था और वैधानिक सुरक्षा उपाय नहीं थे, जिससे तमिलनाडु की करीब 10 सीटें घटने की आशंका थी। नए मसौदे में इन दोनों मांगों के शामिल होने के बाद द्रमुक इसे राज्य और पार्टी दोनों के लिए एक उचित सौदा मान रही है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 के पिछले विधेयक में केवल जनसंख्या-आधारित परिसीमन का प्रावधान था और वैधानिक सुरक्षा उपाय नहीं थे, जिससे तमिलनाडु की करीब 10 सीटें घटने की आशंका थी। नए मसौदे में इन दोनों मांगों के शामिल होने के बाद द्रमुक इसे राज्य और पार्टी दोनों के लिए एक उचित सौदा मान रही है।
2. परिसीमन की अनिवार्यता और 'कम नुकसानदेह विकल्प'
- बता दें कि संविधान के मौजूदा प्रावधानों के तहत सीटों के पुनर्गठन पर लगी रोक 2026 के बाद होने वाली जनगणना के आंकड़े आते ही समाप्त हो जाएगी।
- केंद्र की दलील थी कि अगर विधेयक पारित नहीं होता, तो नए सांविधानिक प्रावधान स्वतः लागू हो जाते और दक्षिणी राज्यों के पास कोई सुरक्षा उपाय नहीं रहते।
3. तमिलनाडु के बदले राजनीतिक समीकरण और 'इंडिया' ब्लॉक से अलगाव
- विधानसभा चुनावों के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल चुका है। द्रमुक अब राज्य की सत्ता में नहीं है और कांग्रेस द्वारा गठबंधन तोड़कर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के साथ जाने के बाद दोनों दलों के बीच गहरी दरार आ गई है।
- द्रमुक विपक्षी गठबंधन- 'इंडिया' से भी अलग हो चुकी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सिर्फ कांग्रेस की चिंताओं के कारण तमिलनाडु के हितों को दांव पर नहीं लगाया जा सकता।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में द्रमुक की प्रतिद्वंद्वी टीवीके ने भी संकेत दिया था कि अगर दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहता है तो वह परिसीमन के विरोध में नहीं है; ऐसे में अपनी शर्तों को मनवाकर समर्थन देने से द्रमुक को राज्य के अधिकारों की रक्षा का श्रेय लेने का मौका मिल सकता है।
