{"_id":"6b0a892a907dce40ea0da0c0","slug":"ind-vs-nz-r-ashwin-raises-concern-over-mohammed-siraj-s-repeated-snub-don-t-think-this-will-end-well-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिराज को मिला अश्विन का समर्थन: तेज गेंदबाज के लिए जताई चिंता; टीम प्रबंधन के फैसले पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिराज को मिला अश्विन का समर्थन: तेज गेंदबाज के लिए जताई चिंता; टीम प्रबंधन के फैसले पर क्या बोले?
Sat, 28 Nov 2026 01:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:26 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए सिराज के भविष्य को लेकर चिंता जताई। अश्विन ने साथ ही बताया कि सिराज किस तरह प्लेइंग-11 में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
अश्विन और सिराज
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। लगातार दूसरे मुकाबले में बाहर बैठने के बाद सिराज के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सिराज की स्थिति पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट के इस रवैये से सिराज का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
डब्ल्यूटीसी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं सिराज
सिराज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 11 मैचों में 43 विकेट हासिल किए हैं। साल 2025 के मध्य में इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में भी सिराज ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें अब तक दोनों टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर सिराज का समर्थन करते हुए कहा, जो संदेश सामने आ रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि सिराज अब प्लेइंग-11 में शामिल होने के लायक नहीं समझे जा रहे हैं। अब शायद तेज गेंदबाजों की रैंकिंग में वह नीतीश कुमार रेड्डी से भी पीछे हो गए हैं। इस समय सिराज का आत्मविश्वास अपने सबसे निचले स्तर पर होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि कोई उनसे बात करे, उन्हें अपनी नाराजगी जाहिर करने का मौका दे और आगे का रास्ता दिखाए। मुझे नहीं लगता कि सिराज के लिए इसका अंत अच्छा होगा।

अश्विन ने आगे कहा कि सिराज जैसे भावुक खिलाड़ी के लिए लगातार टीम से बाहर रहना काफी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल वैसी ही स्थिति है, बस मैदान बदल गया है। मुझे सिराज के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि वह काफी भावुक इंसान हैं। आज सिराज के साथ ऐसा हो रहा है, कल किसी और खिलाड़ी के साथ भी हो सकता है। टीम में अस्थिरता पैदा हो रही है। मैंने मैच से पहले गुरनूर बराड़ को लेकर कई खबरें पढ़ीं, जबकि वह टेस्ट टीम में सातवें तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किए गए थे। उसी समय मुझे समझ आ गया था कि इस मैच में सिराज को मौका नहीं मिलेगा।
अश्विन ने बताया- किस तरह हो सकती है वापसी
अश्विन के मुताबिक, सिराज के पास टीम में अपनी जगह दोबारा पक्की करने के लिए अब असाधारण प्रदर्शन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा, अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है। उन्हें अगली बार 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करनी होगी और पांच विकेट लेने होंगे। साफ दिख रहा है कि टीम मैनेजमेंट पुराने प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से पूरी तरह आगे बढ़ना चाहता है। सिराज के लिए यह आसान विदाई नहीं होने वाली है।

मुरली कार्तिक और अजिंक्य रहाणे ने भी जताई हैरानी
सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट में बाहर रखे जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक और अजिंक्य रहाणे ने भी हैरानी जताई। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इस दौरान वह धूप का चश्मा लगाए अपनी आंखें ढकते नजर आए। सिराज की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए रहाणे ने कहा, 'ये तस्वीरें...।' इसके बाद कार्तिक ने पूछा, 'क्या वह रो रहे हैं?'
कार्तिक ने सिराज की स्थिति पर बात करते हुए कहा, जाहिर तौर पर उन्हें बुरा लग रहा होगा। वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह एक भावुक इंसान हैं। वनडे सीरीज में भी उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। इसके अलावा भारत में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भी उन्हें आखिरी मैच में ही मौका दिया गया, जब टीम के पास किसी और खिलाड़ी को खिलाने का विकल्प नहीं था। यह किसी भी खिलाड़ी को तकलीफ पहुंचाता है। अब तक के उनके आंकड़ों को देखते हुए मैं हैरान हूं। आखिर किस वजह से उन्हें बाहर रखा जा रहा है? अगर आपको लगता है कि उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है, वह नेट्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं या उनके प्रदर्शन में कोई कमी है, तो फिर उन्हें टीम में शामिल ही मत कीजिए। उन्हें दौरे पर ले जाने का क्या मतलब है?