Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mallikarjun-kharge-calls-opposition-india-bloc-meeting-delimitation-bill-parliament-special-session

कांग्रेस की बैठक आज: परिसीमन विधेयक से पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी, आप-द्रमुक को भी न्योता; आगे क्या?

Sat, 28 Nov 2026 03:41 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 03:41 AM IST
सार

संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के अलावा डीएमके, आम आदमी पार्टी और बीजद जैसे दलों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
mallikarjun-kharge-calls-opposition-india-bloc-meeting-delimitation-bill-parliament-special-session
परिसीमन विधेयक पर सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने सरकार के कदम का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार यानी आज अपने आवास पर विपक्षी दलों के सदन में नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार के संभावित कदम के खिलाफ साझा रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के 10, राजाजी मार्ग आवास पर होगी। इसमें विपक्षी दलों के इंडिया गुट के सभी घटक दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल होंगे। इसके अलावा गठबंधन से बाहर के विपक्षी दलों डीएमके, आम आदमी पार्टी (आप) और बीजू जनता दल (बीजद) समेत अन्य दलों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर लगाए आरोप
कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों के खिलाफ एक बड़ा जाल बिछाना चाहते हैं। उन्होंने इसे पूरे घटनाक्रम की रणनीति बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएमके हमेशा भारत के संविधान के साथ खड़ी रही है और संविधान से प्रेम करने वाला कोई भी दल ऐसे विभाजनकारी एजेंडे का समर्थन नहीं कर सकता।

डीएमके प्रमुख स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु के पूर्व सीएम व द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि लोकसभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए। इसे विधेयक का समर्थन ही माना जा रहा है, क्योंकि बिल में समान प्रतिनिधित्व की बात है। इसके बावजूद कांग्रेस ने द्रमुक को इंडिया गठबंधन की बैठक में बुलाया है। वहीं, एनसीपी-शरद के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। 


30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र
सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान जरूरी सरकारी कामकाज के साथ महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दोबारा पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed