{"_id":"6aae95d657ee4651cc0ad463","slug":"video-clouds-of-uncertainty-loom-over-ramlila-in-tundla-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला में रामलीला को लेकर छाए संकट के बादल, ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में आयोजन का विरोध; एसडीएम को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला में रामलीला को लेकर छाए संकट के बादल, ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में आयोजन का विरोध; एसडीएम को साैंपा ज्ञापन
ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज के खेल प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ ही नगर रामलीला महोत्सव कराए जाने की जानकारी से दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों में रोष है। उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंप कर एक ही प्रांगण में दो आयोजनों का विरोध किया है। इसके साथ ही नगर रामलीला को कहीं दूसरे स्थान पर कराए जाने की मांग की है। बताते चलें के गत वर्ष नगर के एक व्यक्ति द्वारा हाईकोर्ट में बच्चों के स्कूल में रामलीला के आयोजन को लेकर एक रिट दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने स्कूल प्रांगण में रामलीला पर रोक लगा दी थी। बीच में आयोजन रुकने पर सुप्रीम कोर्ट ने लीला पूरी करने के आदेश दिए थे। अब हाई कोर्ट में मामला होने के चलते परिषदीय विद्यालय में नगर रामलीला के आयोजन पर रोक लगी हुई है। रामलीला के लिए प्रशासन ने भर्रा नाला स्थित रॉयल गार्डन के पीछे व ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज प्रांगण में रामलीला कराए जाने का प्रस्ताव दिया था। श्री हनुमान मंदिर दुर्गा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम दिव्या सिंह से मिले। उन्होंने एक ही प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव व नगर रामलीला कराए जाने का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव पिछले 28 वर्षों से इसी प्रांगण में आयोजित होता चला रहा है। इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन रहता है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों व वहां बच्चों के झूले आदि लगाए जाते हैं। वहीं आगरा रोड स्थिति गेट से महोत्सव में आने व पूर्वी गेट से श्रद्धालुओं के जाने का रास्ता रहता है। ऐसे में रामलीला महोत्सव के लिए वहां कोई स्थान नहीं बचता। उन्होंने कहा के इतना ही नहीं दो आयोजनों से ध्वनि प्रदूषण एवं ध्वनि टकराव होगा। एक तरफ दुर्गा महोत्सव में मंत्रोचारण, माता भेंट व अन्य कार्यक्रम होंगे तो दूसरी ओर रामायण की चौपाइयां व संवाद होंगे। वहीं दोनों आयोजनों की भीड़ अधिक होने पर कोई भी हादसा हो सकता है। रामलीला में लंका दहन, कुंभकरण दहन व रावण दहन से उठने वाली चिंगारी दुर्गा पंडाल में तबाही मचा सकती है। कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव को अन्य स्थान पर कराई जाने की मांग की है। मांग करने वालों में महासचिव सुदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार कश्यप, पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी, रिंकू चौधरी, संदीप शर्मा, गगन यादव, हरेंद्र शर्मा, गोपाल यादव, रामपाल चौधरी, सुनील कुमार आदि हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।