फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Revenue team measuring road attacked with sickle

Firozabad News: चकरोड पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर दराती से हमला, लेखपाल घायल

Sat, 19 Sep 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Revenue team measuring road attacked with sickle
फरिहा। थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में एसडीएम के आदेश पर चकरोड की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर अराजकों ने दराती से हमला कर दिया। इस हमले में एक लेखपाल घायल हो गए, जबकि एक अन्य लेखपाल का मोबाइल फोन भी टूट गया। लेखपाल की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसराना तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल संजय सिंह ने थाना फरिहा में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि वह 17 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने साथी लेखपाल नवीन कुमार और गजेंद्र शाह के साथ एसडीएम के आदेश पर ग्राम कमालपुर गए थे। गांव की ममता देवी ने चकरोड को लेकर शिकायत की थी। टीम जैसे ही चकरोड पर पहुंची और अजयपाल से उनके चक के बारे में पूछा, तो वह भड़क गए। इसके बाद अजयपाल, उनके भाई धनपाल और भतीजे अभिषेक व अंकित गाली-गलौज करते हुए दराती लेकर टीम पर हमला करने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता मानवीर सिंह को भी गालियां दीं और पूरी टीम को मौके से खदेड़ दिया। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। एसपी देहात अनुज चौधरी के अनुसार, फरिहा थाना पुलिस ने लेखपाल संजय सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed