उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश में एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। चंबा जिले के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनके संचालन से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को विस्तार मिलेगा। सरकार का जोर यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाने के साथ दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर बस सेवा से जोड़ने पर है। मुकेश ने बताया कि आने वाले समय में चंबा जिले को मिनी बसें भी उपलब्ध करवाने की योजना है। इससे संकरी और पहाड़ी सड़कों वाले क्षेत्रों में परिवहन सेवा को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। नए बस बेड़े के विस्तार के साथ एचआरटीसी में चालक और परिचालकों की भर्ती भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।