फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman harassed thrown out house over dowry

Firozabad News: दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, घर से निकाला

Sat, 19 Sep 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
woman harassed thrown out house over dowry
शिकोहाबाद। दहेज की खातिर पति समेत ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने एवं ननदोई द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी निवासी खुशबू उर्फ मानसी की शादी 19 फरवरी 2024 को टूंडला क्षेत्र की श्री साईं सच्चिदानंद रेलवे कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति के लाइनपार क्षेत्र की किसी महिला से संबंध हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर ननदोई प्रदीप कुमार उसे अपने साथ ले गए। जहां विवाहिता के साथ अभद्रता की और बरहन चौराहे पर अकेला छोड़कर चले गए। विवाहिता के पास डेढ़ साल की छोटी बच्ची है। आरोप है कि पति ने गर्भावस्था के समय पेट पर लात मारी। पीड़िता ने पति मनोज कुमार, ससुर, सास, ननद, देवर और ननदोई समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि एसएसपी फिरोजाबाद के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed