{"_id":"6aae3c9c4ec47d41010dd0d2","slug":"video-ebvapa-oura-sapa-chhatara-sabha-ka-bca-takarara-sa-sayasa-para-garama-rayabral-aaega-akhalsha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी और सपा छात्र सभा के बीच तकरार से सियासी पारा गर्म, रायबरेली आएंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी और सपा छात्र सभा के बीच तकरार से सियासी पारा गर्म, रायबरेली आएंगे अखिलेश
रायबरेली में एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच हुई तकरार का मामला सियासी पाले में चला गया है। सपा विधायक राहुल लोधी और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के साथ बृहस्पतिवार को जो भी हुआ, उसने सपा को आक्रोशित कर दिया है। विधायक के अनुसार, उनके साथ पुलिस ने मारपीट की तो वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोतवाल ने उनके साथ अभद्रता की।
मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना के दिन ही एक्स हैंडल पर पोस्ट डालकर सरकार और पुलिस पर निशाना साधा था। अब अखिलेश यादव खुद 21 या 22 सितंबर को रायबरेली आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब किसी मामले में अखिलेश यादव आ रहे हैं।असल में राजनीति के लिहाज से रायबरेली सपा का मजबूत किला है और सपा यहां पर भारी है। अखिलेश यादव छात्रसभा की बैठक में हिस्सा लेकर सरकार पर हमला बोलेंगे। इरादा है कि रायबरेली से एक मेसेज अवध के क्षेत्रों में जाए कि सरकार और पुलिस क्या कर रही है। पिछड़ों और दलितों के साथ क्या हो रहा है, यह बताने की भी कोशिश होगी। वहीं चढ़रई में शिवपुराण कथा के जरिए भाजपा ने सनातन और राजनीति की केमिस्ट्री बनाई है, उसको जवाब भी अखिलेश यादव दें सकते हैं। कुल मिलाकर अखिलेश यादव का रायबरेली आना सियासी पारा को और गर्म करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।