फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Clash between an attendant and staff at Firozabad Medical College

मेडिकल काॅलेज में चले लात-घूंसे: तीमारदारों और स्टाफ में मारपीट, महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 10:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 19 Sep 2026 10:00 PM IST
सार

परिजन के विरोध करने पर पूरा स्टाफ एकत्र हो गया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मरीज की बेटी स्वर्णिमा और रिश्तेदार गुंजन शर्मा को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Clash between an attendant and staff at Firozabad Medical College
मेडिकल काॅलेज में स्टाफ और तीमारदार के बीच हुआ टकराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग (आर्थो) विभाग में शुक्रवार रात और फिर शनिवार सुबह मरीज के तीमारदारों और डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। वार्ड में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल रहा। घटना में मरीज की बेटियां, रिश्तेदार महिला और मेडिकल स्टाफ के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गहने और नकदी गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना उत्तर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रहना निवासी रविकांत मिश्रा (60) सुहागनगर से बाइक पर लौटते समय हिमायूंपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आर्थो वार्ड में रेफर कर दिया गया। मरीज के बेटे अश्वनी मिश्रा का आरोप है कि शुक्रवार रात पिता को असहनीय दर्द होने पर जब स्टाफ नर्स नीतू से इंजेक्शन लगाने को कहा गया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर सुरक्षा गार्डों को बुलाकर परिजन को जबरन वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की तक की गई।
विज्ञापन


सुबह फिर हुआ विवाद, महिला को बाल पकड़कर घसीटने का आरोप
परिजन का आरोप है कि शनिवार सुबह ड्यूटी बदलने पर सह आचार्य डॉ. चंद्रकांत और अन्य स्टाफ ने रात की खुन्नस निकालते हुए मरीज के तीमारदारों से दोबारा बदसलूकी की। परिजन के विरोध करने पर पूरा स्टाफ एकत्र हो गया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मरीज की बेटी स्वर्णिमा और रिश्तेदार गुंजन शर्मा को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। वहीं, डॉ. चंद्रकांत का कहना है कि सुबह राउंड के दौरान वार्ड में अत्यधिक भीड़ होने पर तीमारदारों को बाहर जाने के लिए कहा गया था, जिस पर परिजन ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नकदी व जेवर गायब, टूटे बाल लेकर सीएमएस दफ्तर पहुंचे कर्मचारी
हंगामे की सूचना पर सीएमएस डॉ. नवीन जैन तत्काल वार्ड पहुंचे और दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया। सीएमएस दफ्तर में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। कर्मचारी वार्ड में टूटे हुए बाल लेकर सीएमएस कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि यह पीड़ित स्टाफ नर्स के बाल हैं। मरीज पक्ष ने मारपीट के दौरान पर्स से 30 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया। वहीं स्टाफ ने नर्स प्रियंका के कान के कुंडल और चेन गायब होने की बात कही।

 

... जहर का इंजेक्शन दे देंगे, बोलकर निजी अस्पताल ले गए परिजन
अस्पताल में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच मरीज के बेटे ने स्टाफ पर अविश्वास जताते हुए कहा कि अब हमें इन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, ये हमारे पिता को जहर का इंजेक्शन लगा देंगे। इसके बाद परिजन मरीज रविकांत को आनन-फानन डिस्चार्ज कराकर एक निजी अस्पताल ले गए।

11 चिकित्सक और स्टाफ ने दी संयुक्त तहरीर
सहायक आचार्य डॉ. चंद्रकांत गौतम, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. विकास, डॉ. पंकज कुमार, देवेंद्र, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. रनीश महाजन, डॉ. अनिकेत, डॉ. अभिषेक, डॉ. सौरभ और स्टाफ नर्स प्रियंका ने संयुक्त तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, मरीज के बेटे ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच के बाद होगी निष्पक्ष कार्रवाई
मरीज को ट्रामा सेंटर से तत्काल एक्सरे व प्लास्टर के बाद वार्ड में भेजा गया था, जहां दोबारा एक्सरे हुआ। ऐसे में इलाज में देरी का आरोप सही नहीं है। हंगामे के बाद दोनों पक्षों को दफ्तर बुलाकर बात सुनी गई है। तीमारदार और मेडिकल स्टाफ दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नवीन जैन, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed