{"_id":"68727a92c01a2d70f2085ed6","slug":"video-on-suspicion-of-theft-youth-was-beaten-by-hanging-him-upside-down-on-a-tree-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में चोरी के शक पर युवक को पेड़ में उल्टा लटका कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में चोरी के शक पर युवक को पेड़ में उल्टा लटका कर पीटा
खेत जा रहे एक युवक को चोरी की आशंका पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ पर उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा। बीच बचाव पर दूसरे युवक को पीट दिया। पुलिस ने युवक को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया है। वीडियो वायरल के बाद शनिवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी नरेश पासवान गुरुवार की रात अपने खेत की ओर जा रहा था। नरेश का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की नीयत का आरोप लगाकर शोर मचाया। गांव के कई ग्रामीण एकत्र हो गए। पेड़ पर बांधकर उल्टा लटका दिया। इस दौरान मुन्ना का पुरवा मजरे छीमी निवासी विजय सिंह पहुंचा। उसने बीच-बचाव की कोशिश की। उसे भी पीटकर भगा दिया। उसका सिर फट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।