{"_id":"6a9db5808316271179078267","slug":"a-dispute-over-relationships-in-the-panchayat-became-a-battlefield-four-were-injured-in-the-scuffle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161841-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पंचायत में रिश्तों का विवाद बना रणभूमि, मारपीट से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पंचायत में रिश्तों का विवाद बना रणभूमि, मारपीट से चार घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को साथ रखने को लेकर शनिवार को पंचायत के दौरान ससुराली और मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक मारपीट के दौरान बेहोश हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मंगदपुर नरवा निवासी सूरजभान की पुत्री शिवलोचना की शादी करीब छह माह पहले गांव के शिवबाबू के साथ हुई थी। दंपती के बीच किसी बात को लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। शिवबाबू ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। इसी मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी।
पंचायत के दौरान विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हुए हमले में शिवबाबू का भाई नीरज मौके पर ही बेहोश हो गया। मारपीट में सूरजभान की पत्नी पार्वती देवी, पुत्री आयशा और सियाराम की पत्नी सुमन देवी भी घायल हो गईं। सभी घायलों का उपचार कराया गया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।